मुंबई में फल विक्रेता ने की घिनौनी हरकत, देखकर आ जाएगी घिन, VIDEO

Viral Video: मुंबई के डोंबिवली से एक हैरान कर देने वाला वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक फल विक्रेता फल विक्रेता प्लास्टिक की थैली में पेशाब करते हुए और बिना हाथ धोए फल बेचते हुए दिखाई दे रहा है. इस बीच वीडियो के वायरल के बाद कई यूजर्स ने व्यक्ति की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Viral Video: मुंबई के डोंबिवली में एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक फल विक्रेता प्लास्टिक की थैली में पेशाब करते हुए और बिना हाथ धोए फल बेचते हुए एक वीडियो सामने आया हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है.  जिससे व्यापक आक्रोश फैल रहा है. यह कांड गाजियाबाद में इसी तरह की एक घटना के ठीक बाद सामने आया है, जहां एक विक्रेता ने कथित तौर पर पेशाब मिला हुआ जूस परोसा था. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना डोंबिवली के निलजे इलाके में हुई, जहां अली खान नाम के फल विक्रेता को अपने ठेले के पास एक प्लास्टिक बैग में पेशाब करते हुए देखा गया. चौंकाने वाली बात यह है कि उसने पेशाब से भरा बैग ठेले पर ही रख दिया.  वहीं आस-पास से गुजर रही महिलाओं और राहगीरों के बावजूद, वह व्यक्ति यह हरकत करता रहा.  इससे भी बदतर बात यह रहा कि पेशाब करने के बाद खान ने अपने हाथ नहीं धोए और उसी हाथ से ग्राहकों को फल परोसने लगा. 

वीडियो वायरल होते ही लोगों के बीच फैला आक्रोश

इस अस्वच्छ और शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैलने के बाद  कई यूजर्स ने व्यक्ति की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की है.  इस बीच वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दी.  

पुलिस की जांच जारी

मानपाडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी फल विक्रेता अली खान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और  घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है.  अली खान से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और औपचारिक आरोप-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है. 

'यह पहला मामला नहीं'

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना ने लोगों को चौंकाया हो। हाल ही में गाजियाबाद के लोनी से एक मामला सामने आया था, जहां एक दुकानदार पर जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को परोसने का आरोप लगा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag