गुच्ची वायरल डायपर: इंटरनेट पर इन दिनों एक चौंकाने वाला दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि इटली का लग्जरी फैशन ब्रांड GUCCI अब बेबी डायपर बेच रहा है. इतना ही नहीं, इन डायपर्स की कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
दावे के मुताबिक, GUCCI के प्रीमियम डायपर इतने महंगे हैं कि उनकी कीमत एक स्मार्टफोन के बराबर बताई जा रही है. हालांकि, इस खबर के वायरल होते ही लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी और कई सवाल भी उठाए.
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया गया कि GUCCI के 7 डायपर्स के एक पैक की कीमत करीब 500 डॉलर यानी लगभग 50,000 रुपये है. इस हिसाब से एक डायपर की कीमत करीब 7,000 रुपये बताई जा रही है.
जहां आमतौर पर डायपर 10 से 25 रुपये में मिल जाते हैं, वहीं इस कथित कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया. कई यूजर्स का कहना है कि इतनी कीमत में तो पूरे महीने का राशन आ सकता है.
वायरल दावों के अनुसार, इन डायपर्स में लग्जरी फीचर्स भी जोड़े गए हैं. कहा जा रहा है कि इन्हें ऑर्गेनिक कॉटन, सॉफ्ट मेमोरी फोम और एंटी-बैक्टीरियल लेयर से तैयार किया गया है, जिससे बच्चों की त्वचा सुरक्षित रहती है.
साथ ही, इन्हें बायोडिग्रेडेबल बताया गया है, यानी ये पर्यावरण के अनुकूल हैं. पैकेजिंग भी प्रीमियम बॉक्स में होने की बात कही जा रही है.
जैसे ही यह खबर वायरल हुई, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोग इस दावे को लेकर हैरानी जताने लगे और मजेदार कमेंट्स करने लगे.
एक यूजर ने लिखा, "जितने का डायपर है, उतनी तो कइयों की CTC होती है भाई."
वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, "क्या ये डायपर सोना उगलेगा?"
इस पूरे मामले की पड़ताल में सामने आया कि यह दावा पूरी तरह भ्रामक है. AI चैटबॉट Grok के अनुसार, GUCCI ने इस तरह का कोई डायपर प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया है.
असल में यह एक वायरल मीम है, जिसे सच मानकर शेयर किया जा रहा है. फिलहाल, GUCCI डायपर नहीं बल्कि महंगे डायपर बैग बेचता है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही GUCCI डायपर की खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है. ऐसे में यूजर्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें. First Updated : Tuesday, 31 March 2026