मैं ठहरा रहा जमीं चलने लगी...सड़क पर आ गया पूरा जंगल, यूजर्स ले रहे चुटकी, वीडियो

Land Slide: इंटरनेट पर एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आपको सड़क पर एक गाड़ी सामने से आते हुए दिखाई देती है. शुरुआत में वीडियो नॉर्मल लगता है. लेकिन थोड़ी देर बाद वीडियो में आपको सड़क के लेफ्ट साइड से पेड़ पौधे और जमीन का मलबा बीच रोड पर आता हुआ दिखाई देता है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

 Land Slide: सोशल मीडिया पर अक्सर  कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद आप हैरान रह जाते हैं. इस बीच इंटरनेट पर एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आपको सड़क पर एक गाड़ी सामने से आते हुए दिखाई देती है. शुरुआत में वीडियो नॉर्मल लगता है. लेकिन थोड़ी देर बाद वीडियो में आपको सड़क के लेफ्ट साइड से पेड़ पौधे और जमीन का मलबा बीच रोड पर आता हुआ दिखाई देता है.

इस वीडियो में एक बैकग्राउंड सॉन्ग है जो वीडियो से बिल्कुल फिट बैठता है. जिसने लोगों के बीच एक मनोरंजन भरी बहस छेड़ दी है. लोगों वीडियो से ज्यादा इसके बैकग्राउंड सॉन्ग की चर्चा कर रहे हैं. 

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो 

वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर @VnsAnuTi नाम की आईडी से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 6 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सामने से एक कार आ रही है. अचानक से कार रुक जाती है, क्योंकि ऊपर से पूरा जंगल खिसकते हुए रोड़ पर आ जाता है. इस वीडियो के बैकग्राउंड  में आसमान ये हाए क्यों पिछलने लगा. मैं ठहरा रहा जमीं चलने लगी  सॉन्ग सुनाई दे रहा है. जो बिल्कुल वीडियो से फिट बैठता है. 

वीडियो पर आई यूजर्स की प्रतिक्रिया 

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक मनोरंजन भरी बहस छिड़ गई है. वीडियो पर कई यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. इस दौरान के यूजर ने लिखा, " पूरा जून वही हुआ बस लावा नहीं बरसा. " दूसरे यूजर ने लिखा, "आसमां का पिघलना अभी बाकी हैं." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा," यह तो वाकई में सड़क चलने लगी." तो वही एक और यूजर ने कमेंट किया, "प्रकृति से खिलवाड़ करोगे तो यही नतीजा मिलेंगे."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag