सदमे में बदला महिला का बर्थडे सेलिब्रेशन, फटी स्पार्कल गन, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सिमरन नाम की एक युवती अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान स्पार्कलर पायरो गन का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं, लेकिन यह स्टंट कुछ पलों बाद उनके ही ऊपर भारी पड़ जाता

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: अक्सर देखा गया है कि अब भी किसी व्यक्ति के जन्मदिन आने वाला होता है तो वह कुछ महीनों पहले से ही अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने की प्लानिंग शुरू कर देता है. लेकिन क्या होगा जब एक बर्थडे सेलिब्रेशन सदमे में बदल जाए. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जन्मदिन की खुशियां कुछ ही सेकंड में दर्दनाक हादसे में बदल जाती हैं. क्या है पूरी घटना चलिए जानते है. 

वायरल वीडियो में क्या? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सिमरन नाम की एक युवती अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान स्पार्कलर पायरो गन का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं, लेकिन यह स्टंट कुछ पलों बाद उनके ही ऊपर भारी पड़ जाता है. वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में सिमरन डांस करते हुए केक काटने की तैयारी करती दिखाई देती हैं। इस दौरान पूरा सेलिब्रेशन का माहौल दिखाई देता है और वहां मौजूद मेहमान भी खुश नजर आते है. 

गन में हुआ धमाका 

इसी दौरान उनके हाथ में एक स्पार्कलर पायरो गन देखी जा सकती है, जिसे वह डांस करते-करते चलाने की कोशिश करती हैं. शुरुआत में गन से सामान्य तरीके से चिंगारियां निकलती दिखती हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद अचानक उसमें जोरदार धमाका हो जाता है. धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग तुरंत सिमरन की मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं. 

हादसे में आई गंभीर चोटें 

बता दें, इस हादसे में सिमरन की गर्दन, कान और बाल तक बुरी तरह झुलस गए। इस घटना के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. सिमरन ने इस घटना के बाद लोगों को सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के गैजेट को इस्तेमाल करने से पहले पूरी सुरक्षा बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है.

गैन इस्तेमाल करने से पहले बरते ये सावधानी 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्पार्कलर पायरो गन का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए। जैसे इसका नोजल कभी भी अपने चेहरे या किसी अन्य व्यक्ति की ओर नहीं रखना चाहिए. इसे भीड़ या दर्शकों से पर्याप्त दूरी पर इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है. साथ ही केवल अच्छी क्वालिटी और ब्रांडेड रिफिल का ही उपयोग करना चाहिए. इसके साथ ही फायर एलिमेंट्स के पास इसका इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक हो सकता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो