परिवार की छोटी सी भूल और 9 महीने की बच्ची पहुंची अस्पताल, जानें पूरा मामला
झारखंड के गढ़वा जिले से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है. बता दें, गर्म माड़ की चपेट में आने से 9 महीने की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है. लेकिन आखिर कैसे हुआ ये हादसा?

रांची: झारखंड के गढ़वा जिले से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है. बता दें, गर्म माड़ की चपेट में आने से 9 महीने की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा डंडई थाना क्षेत्र के महुडर गांव में हुआ है और घायल बच्ची की पहचान विनय कुमार भुइया की बेटी रिया कुमारी के रूप में की गई है. वहीं घटना के बाद परिजनों ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. लेकिन ये हादसा कैसे हुआ चलिए जानते है.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घर में दोपहर का भोजन तैयार किया जा रहा था. इसी दौरान चूल्हे पर चावल पकने के बाद परिवार के सदस्य बर्तन से गर्म माड़ अलग कर रहे थे. इसी बीच घर में खेल रही रिया अचानक रसोई के पास पहुंच गई और जैसे ही परिजनों का ध्यान कुछ पल के लिए इधर-उधर हुआ और तभी बच्ची ने खौलते हुए माड़ में हाथ डाल दिया. इस दौरान माड़ बेहद गर्म होने के कारण उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया, वहीं शरीर का कुछ हिस्सा भी गर्म माड़ की चपेट में आ गया.
घर में मची अफरा-तफरी
मासूम की चीख सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत दौड़कर पहुंचे और बच्ची को संभालते हुए प्राथमिक राहत देने की कोशिश की. इसके बाद बिना किसी देरी के बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। बता दें, परिजनों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को तुरंत बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया.
डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची का हाथ काफी जला हुआ है, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची खतरे से बाहर है और से अंडर ऑब्जरवेशन रखा गया है. इस घटना ही इतना तो साफ हो गया है कि कैसे एक छोटी से घटना एक बड़े हादसे के रूप में बदल सकती है.


