'पेड्डी' में राम चरण-जाह्नवी का Liplock वायरल! रोमांटिक सीन देख भड़के लोग, बोले- हद से ज्यादा बोल्ड

जाह्नवी कपूर और राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का वायरल लिपलॉक सीन सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया है. फिल्म में जाह्नवी के बोल्ड और ग्लैमरस सीन्स को लेकर यूजर्स ने मेकर्स पर ऑब्जेक्टिफिकेशन और फूहड़ता दिखाने के आरोप लगाए हैं.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: साउथ स्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म में जाह्नवी कपूर और राम चरण के बीच फिल्माए गए रोमांटिक और लिपलॉक सीन्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जहां कुछ लोग दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इन सीन्स को जरूरत से ज्यादा बोल्ड और फूहड़ बताया है. खासतौर पर जाह्नवी कपूर के कुछ ग्लैमरस सीन्स को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.

जाह्नवी के लुक और सीन्स पर उठे सवाल

फिल्म में जाह्नवी कपूर ने काफी बोल्ड अंदाज में नजर आने की कोशिश की है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप्स में उनकी और राम चरण की रोमांटिक केमिस्ट्री को हाईलाइट किया गया है. हालांकि कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में जाह्नवी के किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस और ऑब्जेक्टिफाई तरीके से दिखाया गया है. कुछ यूजर्स ने इसे “वल्गर प्रेजेंटेशन” तक बता दिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tharvin Sulthana (@tharvin_sulthana)

विवाद के बाद बदले गए कुछ सीन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के डायरेक्टर ने कुछ सीन्स में बदलाव भी किए हैं. उनका कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि दर्शक इन सीन्स को इस नजरिए से देखेंगे. हालांकि अभी तक इस पूरे विवाद पर जाह्नवी कपूर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

लीक चैट्स ने बढ़ाई चर्चा

सोशल मीडिया पर कुछ कथित चैट्स भी वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि जाह्नवी इन सीन्स को लेकर पूरी तरह सहज नहीं थी. कहा जा रहा है कि उन्होंने मेकर्स से कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति भी जताई थी. हालांकि इन चैट्स की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है. कई इंटरनेट यूजर्स इसे केवल पब्लिसिटी स्टंट और पीआर रणनीति बता रहे हैं.

राम चरण की चुप्पी पर भी सवाल

फिल्म को लेकर जारी विवाद के बीच राम चरण की तरफ से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर फिल्म में ऐसे सीन्स की जरूरत क्यों पड़ी.अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज के बाद दर्शक इसे किस तरह से स्वीकार करते हैं और यह विवाद फिल्म की लोकप्रियता पर कितना असर डालता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो