TMC की ताजा ख़बरें
TMC
TMC
ममता बनर्जी को कोर्ट का झटका, बंगाल विधानसभा के नए नेता विपक्ष होंगे ऋतब्रत
पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व को कलकत्ता हाई कोर्ट से बहुत बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष रथिन बसु के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है.
कोलकाता में TMC ने खाली करना शुरू किया अस्थाई मुख्यालय, नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी
तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता स्थित अपने अस्थायी मुख्यालय को खाली करना शुरू कर दिया है और पार्टी जल्द ही नए ठिकाने पर शिफ्ट हो सकती है. भवन मालिक मोनोतोश साहा के साथ विवाद और पुराने मुख्यालय के निर्माण कार्य के अधूरा रहने के बीच यह कदम उठाया गया है.
ममता बनर्जी के ढाल बने बिहारी नेता, शत्रुघ्न सिन्हा-कीर्ति आजाद, बोले- ‘दीदी को छोड़ना गद्दारी’
असंतुष्ट नेताओं ने नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अलग गुट तैयार कर लिया है, वहीं इस चौतरफा संकट के बीच टीएमसी के दो शीर्ष 'बिहारी' चेहरों सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा जाहिर की है.
टीएमसी में इतनी भगदड़ क्यों? अब कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन पार्टी से इस्तीफा हो रहा है। अब राज्य सभा सांसद कोयल मल्लिक ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब तक चार राज्य सभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। अब राज्यसभा में टीएमसी के सिर्फ 9 सांसद बचे हैं।
फिर लगा ममता को तगड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की लड़ाई को कलकत्ता हाईकोर्ट से जोरदार झटका लगा है। हाईकोर्ट की ओर से टीएमसी की याचिका पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने LoP की नियुक्ति पर फिलहाल कोई स्टे देने से मना कर दिया है। यानी ऋतब्रत बनर्जी नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे।
करीबी कल्याण का ममता को दो टूक, ममता मुझे चुनें या फिर अभिषेक को
अब ममता के बेहद करीबी भी बागी तेवर दिखा रहे हैं। कल्याण बनर्जी ने ममता को दो टूक कह दिया है कि या तो ममता मुझे चुनें या फिर अभिषेक बनर्जी को। दरअसल टीएमसी के जितने भी बागी नेता है उनकी सबसे ज्यादा नाराजगी ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से।
किस तरफ खड़े हैं ''शॉटगन'' ? PM मोदी दोस्त तो ममता को मुसीबत का साथी
शॉटगन के नाम से मशहूर एक्टर से सांसद बने शत्रुध्न सिन्हा एक बार फिर बेबाक बोल कर राजनीति को गरमा दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर सच बोलना बगावत है तो मैं बागी हूं। मैंने हमेशा साफ-साफ बात की है और सच को सच कहा है। लेकिन मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि मुश्किल समय में ममता मेरे साथ खड़ी थीं.
टीएमसी में दौर-ए-बगावत जारी, राज्यसभा सांसद का इस्तीफा
टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाइक के इस्तीफे के साथ राज्यसभा में पार्टी की ताकत घटकर 10 सांसद रह जाएगी। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में टीएमसी के तीन और राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर ममता और उनकी पार्टी का संकट और गहरा सकता है।
सामने आई TMC के बागी सांसदों की लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान समेत जानें किन-किन के नाम शामिल?
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के सामने पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. वहीं अब बड़ी संख्या में सांसदों के भी अलग रुख अपनाने के दावे किए जा रहे हैं.
बंगाल चुनाव के बाद टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियों पर चर्चा तेज
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद टीएमसी में कथित तौर पर विधायकों और सांसदों की नाराजगी बढ़ने की खबरें सामने आई हैं, जिससे पार्टी के भीतर राजनीतिक संकट की चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच ममता बनर्जी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच हुई मुलाकातों के बाद टीएमसी और कांग्रेस के संभावित राजनीतिक सहयोग को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.

