टीएमसी में इतनी भगदड़ क्यों? अब कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन पार्टी से इस्तीफा हो रहा है। अब राज्य सभा सांसद कोयल मल्लिक ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब तक चार राज्य सभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। अब राज्यसभा में टीएमसी के सिर्फ 9 सांसद बचे हैं।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समय यही सोच रही होंगी कि करें तो क्या करें। ममता और उनकी पार्टी टीएमसी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तीन सांसदों के जाने का दुख मान रही ममता को चौथा झटका भी लग गया। राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले टीएमसी के सुखेंदु शेखर रे, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक इस्तीफा दे चुके हैं। कोयल मल्लिक चौथी राज्यसभा सांसद हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दिया है या फिर नहीं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को लगातार झटके लग रहे हैं। पहले तीन दर्जन से ज्यादा विधायकों ने बगावत कर ममता को हाशिए पर ला दिया है। इसके बाद दर्जन लोकसभा सांसदों ने भी काकोली घोष दास्तीदार के नेतृत्व में ममता का साथ छोड़ने का ऐलान किया था। 13 राज्य सभा सांसदों के साथ केंद्र सरकार के माथे पर बले देने वाली ममता बनर्जी की मुश्किलें अब राज्यसभा सांसदों ने भी बढ़ानी शुरू कर दी है। पहले शुखेंदु शेखर ने 8 जून को इस्तीफा देकर इसकी शुरुआत की और अब हालात यह है कि चार सांसद इस्तीफा दे चुके हैं।
महज दो महीने में अभिनेत्री से नेता बनी कोयल मल्लिक
ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी की परपाटी पर स्टार लोगों को राजनीति में लाना शुरु किया था। इसी क्रम में ममता ने बनर्जी ने बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक को इसी साल अप्रैल में राज्यसभा भेजा था। शपथ लेने के बाद उत्साहित नजर आ रही कोयल ने मीडिया से बात करते हुए देश सेवा की बात कही थी। उन्होंने कहा '' मैं बेहद सोच समझकर यह फैसला लिया है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। देश की सेवा और लोगों की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है।''
कौन हैं कोयल मल्लिक?
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है। दिग्गज बंगाली अभिनेता रंजीत मल्लिक के घर जन्मी कोयल ने शुरुआत से ही फिल्मों में अपना सफर शुरु करने की चाह रखी। 2003 में नाटेर गुरु नाम फिल्म में उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरु किया। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरु कर दिया। युवाओं के बीच में मशहूर कोयल को ममता बनर्जी राज्यसभा जाने के लिए मनाया और अप्रैल 2026 में उन्हें राज्यसभा का सांसद बना दिया गया। राज्य सभा सांसद बनाए जाने के बाद कोयल ने ममता बनर्जी के प्रति अपना लगाव भी जाहिर किया था लेकिन 4 मई के बाद हालात बदल गए। लोकसभा के सांसदों के बागी होने के बाद टीएमसी के तीन राज्यसभा सांसद पद छोड़ चुके हैं। इसी क्रम में कोयल घोष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार कोयल ने कोलकाता से ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा संसद को सौंपा है।


