फिर लगा ममता को तगड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की लड़ाई को कलकत्ता हाईकोर्ट से जोरदार झटका लगा है। हाईकोर्ट की ओर से टीएमसी की याचिका पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने LoP की नियुक्ति पर फिलहाल कोई स्टे देने से मना कर दिया है। यानी ऋतब्रत बनर्जी नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे।

Kundan Kumar
Edited By: Kundan Kumar

पश्चिम बंगाल में इस समय बीजेपी की सरकार है। टीएमसी की सत्ता जा चुकी है। विधानसभा में जो पार्टी सत्ता में होती है उसके मुखिया मुख्यमंत्री होते हैं लेकिन विपक्ष का एक मुखिया होता जिसे नेता प्रतिपक्ष कहते हैं और इसी पद को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विधानसभा के स्पीकर हैं रथिंद्रनाथ बोस। अब नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सोवनदेब चट्टोपाध्याय के पास थी लेकिन स्पीकर रथींद्रनाथ बोस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ऋतब्रज बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष मान लिया और उन्हें इस पद की मान्यता दे दी।  ऋतब्रज बनर्जी टीएमसी के नेता ही है लेकिन चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी। 

टीएमसी क्यों तिलमिलाई है

टीएमसी को यह फैसला मंजूर नहीं है। पार्टी का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति स्पीकर अपनी मर्जी से नहीं कर सकते। इसके लिए यह देखना जरूरी है कि विधानसभा में किसी पार्टी के कितने विधायक हैं, कौन सी पार्टी असपी विपक्ष है और राजनीतिक हकीकत क्या है। टीएमसी का आरोप है कि स्पीकर ने एक बागी नेता को यह अहम पद देकर विधानसभा की पुरानी परंपराओं को तोड़ा और राजनीतिक संतुलन बिगाड़ा है। टीएमसी इसी को लेकर हाईकोर्ट गई है। फिलहाल ऋतब्रत बनर्जी नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहेंगे लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 16 जून तय की है। उस दिन दोनों पक्षों की दलीलें और सुनी जाएंगी और इसके बाद कोई बड़ा फैसला आ सकता है। 

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो