VIDEO: हाथ में कुछ संविधान, भौकता कुत्ता, इमरान मसूद के भतीजे ने घर में ली 'शपथ'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक यह वीडियो 3 जुलाई 2024 को वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि हमजा मसूद हाथ में संविधान की पुस्तक लेते हुए है. इसके साथ ही वो कह रहे हैं कि मैं हमजा मसूद ईश्वर की अल्लाह की  शपथ लेता हूं कि विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची  श्रद्धा और निष्ठा रखूँगा."

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Viral News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हाथ में संविधान लेकर शपथ लेते हुए नजर आ रहा रहे हैं. मजाक करते हुए इस वीडियो में इमरान मसूद कहते हुए नजर आ रहे है कि कुछ- कुछ करके अक्षुण्ण रखूंगा’. मैं वचन लेता हूं और मेरा वचन ही है शासन’. इस दौरान देखा सकता है कि एक युवती इस वीडियो रिकॉर्ड कर रही है.

वीडियो में हमजा के साथ एक युवती भी नजर आ रही है. लेकिन जब इस वीडियो को लेकर हंगामा तेज हुआ तो हमजा ने कहा कि यह वीडियो केवल एक फन तक था. हालांकि सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ कार्रवाई की माँग उठ रही है.

सोशल मीडिया के (X) पर अंकित सिंह चंदेल नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि  ये कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद के भतीजे हैं. देखिए किस तरह से संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं. इंडी गठबंधन के नेताओं ने संविधान का मजाक बना दिया है. उनके इस वीडियो पर अजय अलोक नाम के एक यूजर ने लिखा कि, “ शहज़ादे “ की फ़ौज के फ़िदायीन गुरिल्ले हैं , इनके चचा जो सांसद बने हैं उन्होंने मोदी जी की बोटिया काटने की बात कही थी , ये संविधान को काट रहे हैं , इनका वचन इनका शासन ,अच्छे जा रहे हो राहुल गांधी फौज तैयार करो.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक यह वीडियो 3 जुलाई 2024 को वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि हमजा मसूद हाथ में संविधान की पुस्तक लेते हुए है. इसके साथ ही वो कह रहे हैं कि मैं हमजा मसूद ईश्वर की अल्लाह की  शपथ लेता हूं कि विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूँगा."
 
इतना ही नहीं आगे वे संविधान का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जब हमजा मसूद संविधान का मजाक उड़ा रहा होता है तो  उस समय उसके साथ एक युवती खिलखिलाती रहती है तो हमजा कहता है कि मैं कुछ- कुछ करके अक्षुण्ण रखूँगा. ये मेरा वचन है. मेरा वचन ही है शासन.”

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag