चलती ट्रेन से शख्स को स्टंट करना पड़ा भारी, कटे पैर और हाथ, देखें Viral Video

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन से स्टंट कर रहा था। स्टंट के बाद इस शख्स के दुर्घटना हो गई, घटना के दौरान उसका पैर कटा और इसके साथ हाथ भी कट गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसका वीडियो देखकर लोग कई सारे कमेंट्स कर रहे है. इसके साथ ही शख्स ने लोगों को स्टंट न करने की अपील की है.

calender

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. ऐसे में कभी- कभी कोई वीडियो या खबर ऐसी वायरल हो जाती है जिससे हर कोई हैरान हो जाता है. ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक देखा जा रहा है कि एक शख्स चलती ट्रेन से  स्टंट कर रहा है. चलती ट्रेन से स्टंट करने की कोशिश की तो शरीर के आधे अंग गायब हो गए और अब वह बिस्तर पर पड़ा पछता रहा है.

मुंबई की लोकल ट्रेन से स्टंट करते एक नौजवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में ये युवक चलती ट्रेन को पकड़कर अपने पैरों को प्लेटफॉर्म पर रगड़ रहा था। इस वीडियो के बाद उस जब एक और स्टंट कर रहा था तो खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाया और उसके साथ बड़ी दुर्घटना हो गई.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टंट से खुद को परेशान करने के बाद अब यह शख्स बिस्तर पर पड़ा हुआ है. एक वीडियो में उसने पुलिसकर्मियों के सामने बताया कि मेरा जो वीडियो वायरल हुआ, वह मार्च महीने में बनाया गया था. अप्रैल महीने में स्टंट करने के दौरान मेरे साथ घटना हुई और मेरा एक पैर, एक हाथ कट गया. शख्स का वीडियो शेयर कर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह इस तरह के स्टंट ना करें.

लोगों ने वीडियो पर किए कमेंट्स

इस शख्स को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के स्टंट करने और उसका अंजाम भुगत चुके लोगों का वीडियो सिनेमा हॉल में दिखाए जाने की जरूरत है, जिससे लोग सबक सीख सकें। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों का वीडियो खूब शेयर किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को पता चले कि दुर्घटना ना होने तक जो लोग खुद को शेयर समझते हैं, वही एक दिन बिल्ली बन जाते हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि रील के चक्कर में लोग ना जाने कैसे कैसे स्टंट कर रहे हैं. उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं है. एक अन्य ने लिखा कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, पुलिस को कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए. 
First Updated : Saturday, 27 July 2024