Video: गुजरात के वापी में भीषण आग, जल के खाक हुए 15 से ज्यादा कबाड़ गोदाम

Gujarat Fire: गुजरात के वलसाड जिले के वापी क्षेत्र में तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस घटना में 15 से अधिक स्क्रैप गोदाम जलकर खाक हो गए. दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

calender

Gujarat Fire: गुजरात के वलसाड जिले के वापी क्षेत्र में तड़के भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इस आगजनी में 15 से अधिक स्क्रैप गोदाम जलकर राख हो गए. राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां भेजी गईं, जो आग बुझाने में जुटी रहीं.

इससे पहले भी गुजरात के कई इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें गांधीधाम और गोधरा में आगजनी की गंभीर घटनाएं हुईं. हाल ही में 4 मार्च को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास एक पुरानी इमारत में भीषण आग लगी थी, जिसे बुझाने में दमकल कर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी.

वापी में आग से जलकर 15+ कबाड़ गोदाम खाक 

अधिकारियों के अनुसार, वापी में लगी आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग को तत्काल 10 गाड़ियां मौके पर भेजनी पड़ीं. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे. हालांकि, आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है.

गोधरा में भी मची थी तबाही

गुजरात में हाल के दिनों में आग की घटनाएं बढ़ी हैं. 4 मार्च को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक पुरानी इमारत में रात 1 बजे आग लग गई थी. गोधरा के अग्निशमन अधिकारी मुकेश भाई चावरा ने बताया, "जब हम मौके पर पहुंचे, तो देखा कि आग बहुत भयावह थी और इसने आगे की ओर चार दुकानों तथा पीछे की ओर 5 से 6 घरों को अपनी चपेट में ले लिया था." First Updated : Saturday, 08 March 2025