अब यहां तक पहुंच गया चीन, कुत्ते को बनाया पांडा; कुछ ऐसे हुआ खुलासा

China Zoo Viral Video : पड़ोसी मुल्क चीन भी कमाल है. ये देश डुप्लीकेट और ‘चालू माल’ बनाने के लिए दुनिया भर में फेमस है लेकिन अब इस देश के एक चिड़ियाघर से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस खबर को पढ़ने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि इस पर हंसे या हैरान हों. मामला चीन के शानवेई चिड़ियाघर का बताया जा रहा है, इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

China Zoo Viral Video : चीन हमेशा से अपने नए आविष्कारों के लिए जाना जाता है. कुछ नया करने की आदात इस बार भारी पड़ गई. दरअसल चीन के एक चिड़ियाघर में पर्यटकों ने उस समय हंगामा कर दिया, जब उन्हें पता चला कि जिसे वे पांडा समझकर देख रहे थे, वो असल में एक कुत्ता था. यह घटना शानवेई चिड़ियाघर की है, जहां  पर्यटकों  को तब धोखे का एहसास हुआ जब पांडा अचानक भौंकने लगा.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही चिड़ियाघर में मौजूद जानवर हांफने और भौंकने लगा, लोगों को शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है. हालांकि, चिड़ियाघर ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की और कहा कि यह पांडा वास्तव में कुत्तों की प्रजाति का है.

 कुत्तों को बना दिया पांडा फिर वसूल लिए पैसे

चिड़ियाघर के इस झांसे ने पर्यटकों के गुस्से को और बढ़ा दिया.  चिड़ियाघर ने स्वीकार किया कि उसने दो कुत्तों को पांडा जैसा दिखाने के लिए रंगा था. ये कुत्ते उत्तरी चीन की स्पिट्ज नस्ल चाउ चाउ के थे, जिन्हें काले और सफेद रंग में रंगा गया था. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे चीन पर मजाक उड़ाया जा रहा है.

चिड़ियाघर पहुंचे लोग रह गए हैरान

इस तरह की धोखाधड़ी निश्चित रूप से पर्यटकों के लिए निराशाजनक होती है, खासकर जब वे असली पांडा देखने के लिए पैसे खर्च करते हैं. यह पहली बार नहीं है जब चीनी चिड़ियाघरों ने इस प्रकार की धोखाधड़ी का सहारा लिया है. पहले भी कई बार कुत्तों को पांडा की तरह प्रस्तुत किया गया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag