ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिला तो शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख लोग बोले- 'ये है असली VIP सीट'
हाल ही में भारतीय रेलवे का एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है. एक यात्री ने ट्रेन में सीट न मिलने पर टॉयलेट को अपना विशेष केबिन बना लिया.

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में अक्सर बहुत भीड़ होती है और बिना टिकट यात्रियों को परेशानी होती है. लोग कभी-कभी फर्श पर सोकर या दरवाजों पर लटककर यात्रा करते हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है. एक यात्री ने ट्रेन में सीट न मिलने पर टॉयलेट को अपना 'विशेष केबिन' बना लिया.
टॉयलेट को बनाया 'विशेष केबिन'
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के एक डिब्बे में पैर रखने तक की जगह नहीं है. जनरल बोगी की तरह ही ट्रेन की गैलरी और कोच का मुख्य प्रवेश द्वार यात्रियों से पूरी तरह खचाखच भरा हुआ है. लोग जैसे-तैसे बैठकर अपनी यात्रा पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं.
अनोखा रास्ता खोज निकाला
इसी आपाधापी के बीच, एक चतुर यात्री ने भीड़ से बचने का एक अनोखा रास्ता खोज निकाला. वह ट्रेन के टॉयलेट के अंदर जाकर वहां मौजूद कमोड पर बेहद आराम से बैठ गया. टॉयलेट का दरवाजा खुला हुआ था और वह शख्स बिना किसी हिचकिचाहट के कमोड को ही अपनी आरक्षित सीट मानकर सफर का आनंद ले रहा था. ट्रेन में मौजूद किसी अन्य सह-यात्री ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया.
सोशल मीडिया पर 'मिस्टर मजनू' का वीडियो हुआ हिट
यह मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर 'mr_majnu_7845' नाम के एक हैंडल से साझा किया गया है. शेयर होने के बाद से ही इस वीडियो को इंटरनेट पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे 11.8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. हालांकि, यह वीडियो किस रूट की ट्रेन का है और इसे कब शूट किया गया है, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
ब्रदर के पास वीआईपी सीट है
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर लगातार अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, भाई के पास एकदम वीआईपी सीट है. जहां कोई उसे परेशान नहीं कर सकता. दूसरे यूजर ने लिखा, यह रेलवे की स्पेशल लग्जरी सीट है.
लोगों के मनोरंजन का साधन बना हुआ है
वहीं एक अन्य व्यक्ति ने ध्यान दिलाते हुए लिखा, जब तक इस भाई ने कैमरे की तरफ नहीं देखा था, तब तक वह बहुत सुकून से यात्रा का लुत्फ उठा रहा था. यह वीडियो जहां इंटरनेट पर लोगों के मनोरंजन का साधन बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर यह भारतीय ट्रेनों में क्षमता से अधिक भीड़ की कड़वी सच्चाई और यात्रियों की लाचारी को भी बयां करता है.


