प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा पहनकर संदिग्ध ने मोबाइल की दुकान से की लाखों की चोरी, सामने आया CCTV

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक मोबाइल फोन की दुकान में हुई चोरी ने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाला मास्क पहने दिखाई दे रहा है, जिसने मामले को और चर्चा में ला दिया है. 

calender

रायपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक मोबाइल फोन की दुकान में हुई चोरी ने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. बता दें, चोरों ने देर रात एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाकर लाखों रुपये के स्मार्टफोन चोरी कर लिए है. घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाला मास्क पहने दिखाई दे रहा है, जिसने मामले को और चर्चा में ला दिया है. 

कैसे दुकान के अंंदर खुसे आरोपी 

जानकारी के अनुसार, यह वारदात करेड़ा क्षेत्र स्थित मातेश्वरी मोबाइल शॉप में आधी रात के आसपास हुई. इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर दुकान की छत के रास्ते प्रवेश किया. बताया जा रहा है कि उन्होंने सीढ़ियों के गेट को तोड़कर दुकान के अंदर घुसने के बाद वहां रखे कई महंगे स्मार्टफोन समेट लिए और फरार हो गए.

दुकान संचालक लक्ष्मण सेन ने बताया कि सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए. क्योंकि जब उन्होंने दुकान देखी तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कई मोबाइल फोन गायब थे. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 30 से 40 स्मार्टफोन चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद करेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

एक ओर चोरी की घटना आई सामने 

बता दें, चोरी का सामने आया ये पहला मामला नहीं है इसी रात क्षेत्र में चोरी की एक और कोशिश भी सामने आई है. सीड गोदाम चौराहे के पास स्थित सांवरिया मोबाइल शॉप में भी अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाने का प्रयास किया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी एक संदिग्ध शटर का ताला तोड़ने की कोशिश करता दिखाई दिया। फुटेज में वह भी उसी तरह का मास्क पहने नजर आया, जिससे दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की जांच की जा रही है.

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्रों में रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों पर पांबदी लगाई जा सके.  First Updated : Wednesday, 01 July 2026