पहाड़ों में क्रिकेट खेलने का सामने आया अनोखा वीडियो, आप भी देख रह जाएंगे दंग

हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता की पहाड़ पर सिर्फ पिच बनाने जितनी जगह है. वहीं फील्डिंग के लिए लोग पहाड़ों की चट्टानों पर खड़े हैं.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: देशभर में क्रिकेट के खूब चाहने वाले है. जब भी क्रिकेट की बात होती है तो मानों लोगों में जोश भर जाता है. वहीं इस दौरान लोग आईपीएल 2026  को लेकर भी काफी एक्साइटेड हो और शायद ही कोई ऐसा क्रिकेट लवर होगा, जिसने आईपीएल का कोई भी मैच मिस किया गया. खास बात है ये होश सिर्फ आईपीएल तक हो सिमित नहीं है, बल्कि वर्ल्ड कप के दौरान भी लोगों के बीच भारी उत्साह देखने को मिलता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा की एक सपाट जगह खेला जाने वाला खेल पहाड़ों में कैसे खेला जाता होगा? 

वायरल वीडियो में क्या?

हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता की पहाड़ पर सिर्फ पिच बनाने जितनी जगह है. वहीं फील्डिंग के लिए  लोग पहाड़ों की चट्टानों पर खड़े है और बिना किसी डर के खेल का मजा उठाते दिख रहे हैं. इससे इतना तो साफ है कि भले ही ये वीडियो देखने में थोड़ा चौंकाने वाला हो लेकिन ऐसे क्रिकेट खेलना वहां रहने वाले लोगों के लिए ये एक आम बात है. जो वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा है. 

'कमाल की क्रिकेट फिल्डिंग'

बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक्स अकाउंट पर @immortaldharma के पेज से शेयर किया है. इसके पोस्ट के कैप्शन पर लिखा है 'कमाल की क्रिकेट फिल्डिंग'. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है. एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा 'ये क्रिकेट पसंद है'. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "वाह! क्या कमाल का ग्राउंड है". एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा "अगर बॉल खो गई तो ये बॉल कैसे ढूंढेंगे'. बता दें, इस खबर के लिखे जाने तक 5 हजार से ज्यादा लोग ऐसे देख चुके है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो