कनाडा में भारतीय ठेलेवाला का कमाल! अंग्रेजी में जोर-जोर से लगाई आवाज, देसी स्टाइल में बेची सब्जी, देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय युवक कनाडा की सड़क पर ठेले पर सब्जी बेच रहा है और अंग्रेजी में आवाज लगाकर ग्राहक बुला रहा है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और खुश दोनों हो रहे हैं. वीडियो में एक भारतीय युवक कनाडा की सड़क पर ठेले पर सब्जियां बेच रहा है. सबसे अनोखी बात यह है कि वह देसी अंदाज में अंग्रेजी में आवाज लगा रहा है. भारत में देखने वाला यह आम नजारा अब विदेशी धरती पर देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है.
ठेले पर देसी माहौल
वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक ने ठेले पर ताजी सब्जियां सजी हुई हैं. वह ठेले को धक्का देते हुए आगे बढ़ रहा है और अंग्रेजी में जोर-जोर से आवाज लगा रहा है. उसकी आनाज और स्टाइल बिल्कुल भारतीय सब्जी वाले जैसा है, बस भाषा अंग्रेजी की है. यह देखकर लगता है जैसे कोई भारतीय बाजार का माहौल कनाडा की सड़कों पर उतर आया हो.
लोगों ने की तारीफ
इंस्टाग्राम पर ‘mannabanwait’ अकाउंट से शेयर किया गया यह वीडियो अब लाखों लोगों तक पहुंच चुका है. एक लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं, “विदेशी धरती पर देसी धमाका”, “भारतीय जहां जाते हैं, वहां अपना रंग जमा देते हैं”, “असली मर्द तो यही होते हैं”. कई यूजर्स इसे देखकर भावुक भी हो गए.
विदेश में मेहनत की मिसाल
यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मेहनत और साहस की मिसाल भी है. विदेश में रहकर भी अपनी जड़ों को नहीं भूलना और अपनी पारंपरिक आजीविका को नया रूप देकर आगे बढ़ना कई लोगों को प्रेरित कर रहा है. भारतीय प्रवासी जहां भी जाते हैं, वहां अपनी संस्कृति और मेहनत का परचम लहराते हैं.
यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारतीयों की पहचान उनकी मेहनत और अनोखे अंदाज से बनती है. कनाडा की ठंडी सड़कों पर गर्मागर्म देसी स्टाइल में सब्जी बेचता यह युवक सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है. अगर आपने अभी तक वीडियो नहीं देखा है तो सोशल मीडिया पर सर्च करके जरूर देखें. यह वीडियो न सिर्फ हंसाता है बल्कि दिल को भी छू लेता है.


