नाहती हुई लड़की का दूसरी लड़की ने ही बनाया VIDEO, मारपीट का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया के वायरल पोस्ट में देखा जा रहा है कि एक लड़की दूसरी लड़की के साथ मारपीट कर रही है, ये मारपीट क्यों कर रही है जान कर आप चौंक जाएंगे. वायरल वीडियो में लड़की इसलिए मारपीट कर रही है क्योंकि दूसरी लड़की ने उसके नाहते समय का वीडियो बना लिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. ऐसे में कभी-कभी कोई वीडियो या खबर ऐसी वायरल हो जाती है जिससे हर कोई हैरान हो जाता है. ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की का नाहते हुए दूसरी लड़की ने वीडियो बना लिया जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई. 

वीडियो में दो लड़कियां मिलकर एक लड़की को पीट रही हैं. एक के बाद एक कई थप्पड़ बरसाए गए। एक अन्य छात्रा ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया जो अब वायरल हो गया है. मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की जा रही है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी का यह वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वीडियो में दो लड़कियां मिलकर एक लड़की पर थप्पड़ बरसा रही हैं. अलग भाषा की वजह से बातचीत समझ नहीं आ रही है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो आरोप है कि एक लड़की ने नहाते हुई लड़की का वीडियो बनाया और उसे दूसरी लड़की को फॉरवर्ड कर दिया.

दोनों में मारपीट हुई 

राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी को विवादों का घर माना जाता है. आंध्र प्रदेश की लड़कियां मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ती हैं. दो से तीन लड़कियों के बीच झड़प हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया. इसके बाद कई छात्राएं वहां पहुंच गईं और फिर पूरा मामला थाने तक पहुंच गया. विवाद में शामिल लड़की के माता-पिता को सूचना दे दी गई. बताया जा रहा है कि माता-पिता के पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag