डांस इवेंट में रोबोट ने अचानक किया लड़की को हग! वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया कहर

आधुनिक युग में रोबोट का इंसानी जिंदगी में दखल हर दिन बढ़ रहा है। लेकिन कई बार ये ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। इनका व्यवहार कभी-कभी बिल्कुल इंसानों जैसा लगने लगता है।

calender

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स का दौर तेजी से बढ़ रहा है। अब मशीनें इंसानों जैसे काम कर रही हैं। लेकिन जब ये बेकाबू होती हैं, तो डर भी लगता है। चीन से सामने आए एक वीडियो ने रोबोट पर भरोसे को लेकर बहस छेड़ दी है।

चीन में हुई अजीबोगरीब घटना 

आपको बताते चलें कि आज के दौर में ह्यूमेनॉइड रोबोट सिर्फ मशीन नहीं रहे। ये डिलीवरी कर रहे हैं, रेस्टोरेंट में वेटर का काम संभाल रहे हैं, कुंग फू दिखा रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं। इंसानी जिंदगी में इनका दखल हर दिन बढ़ रहा है। लेकिन कई बार ये ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। इनका व्यवहार कभी-कभी बिल्कुल इंसानों जैसा लगने लगता है।

डांस इवेंट में रोबोट ने छात्रा को किया हग 

दरअसल चीन के शानक्सी प्रांत की एक यूनिवर्सिटी में डांस इवेंट चल रहा था। वहां परफॉर्म कर रहा एक ह्यूमेनॉइड रोबोट अचानक स्टेज से उतरकर एक छात्रा के पास पहुंच गया। उसने छात्रा को कसकर गले लगा लिया। यह हरकत पूरी तरह अनियोजित थी। रोबोट को सिर्फ डांस के लिए प्रोग्राम किया गया था। स्टाफ ने फौरन दौड़कर रोबोट को छात्रा से अलग किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

 

इंटरनेट पर छिड़ गई बहस! 

इस वीडियो सामने आते ही चीन में बहस शुरू हो गई। लोग पूछने लगे कि क्या रोबोट ने खुद से ऐसा किया? या फिर यह तकनीकी खराबी थी? कुछ यूजर्स ने इसे 'ऑटोनॉमस बिहेवियर' बताया। वहीं एक्सपर्ट्स ने कहा कि यह सॉफ्टवेयर या कंट्रोल सिस्टम की गड़बड़ी हो सकती है। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार यूनिवर्सिटी स्टाफ ने बताया कि यह रोबोट और स्टूडेंट क्लब का जॉइंट कल्चरल प्रोग्राम था। इसमें कुछ नया करने की कोशिश की जा रही थी।

एक्सपर्ट्स ने दी ये चेतावनी 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसी घटनाएं सॉफ्टवेयर ग्लिच, सेंसर एरर या रिमोट कंट्रोल की दिक्कत से हो सकती हैं। भले ही गंभीर चोट न लगी हो, लेकिन इन मामलों ने ह्यूमन-रोबोट इंटरैक्शन की सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तकनीक जितनी तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही जरूरी है कि पब्लिक प्लेस में रोबोट इस्तेमाल करने से पहले मजबूत सेफ्टी प्रोटोकॉल बनें। वरना भविष्य की यह तकनीक डर की वजह भी बन सकती है। First Updated : Monday, 27 April 2026