नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन फिटनेस से जुड़े नए-नए वीडियो वायरल होते हैं। कोई हैवी वेट उठाता है, तो कोई अनोखा वर्कआउट दिखाता है। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने सबको हंसाने के साथ-साथ फिटनेस के जुनून का असली मतलब भी दिखा दिया।
तेज बारिश के बाद एक जिम के अंदर घुटनों तक पानी भर गया। पूरा फर्श पानी से लबालब था। आम तौर पर ऐसी हालत में जिम बंद कर दिया जाता है या लोग पानी निकालने में जुट जाते हैं। लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग था। पानी के बीच खड़े होकर लड़के डंबल उठा रहे थे।
कुछ मशीन पर वर्कआउट कर रहे थे, तो कुछ बाइसेप्स कर्ल करते नजर आए। ट्रेडमिल और दूसरी मशीनें भी आधी पानी में डूबी थीं, फिर भी किसी ने जिम छोड़ने की बात नहीं की। वीडियो देखकर साफ लगा कि इन लोगों के लिए बहाना नाम की कोई चीज ही नहीं है। बारिश हो, बाढ़ आए, जिम मिस नहीं होगा।
यह वीडियो एक्स X पर @Truecircle7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। कुछ ही देर में इसे लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल गए। लोग कमेंट में जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं असली नो एक्सक्यूज वर्कआउट।" दूसरे ने कहा, "बारिश में कार्डियो और वेट ट्रेनिंग दोनों एक साथ निपट गई।"
कई लोगों ने इसे फिटनेस के प्रति डेडिकेशन बताया। लेकिन कुछ लोग इस बात से डर भी गए। कमेंट में कई यूजर्स ने कहा कि पानी भरे जिम में एक्सरसाइज करना खतरनाक है। मशीनों और बिजली के कारण करंट लगने का खतरा हो सकता है। सेफ्टी सबसे जरूरी है, ऐसा भी लोगों का कहना है।
इस वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि आजकल लोग फिटनेस को लेकर कितने सीरियस हैं। मौसम की परवाह किए बिना लोग अपने रूटीन से समझौता नहीं करना चाहते। लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जुनून के साथ सावधानी भी जरूरी है। पानी और बिजली का कॉम्बिनेशन जानलेवा हो सकता है।
ऐसे में वर्कआउट से पहले जगह की सुरक्षा जांच लेना बेहतर है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल है। लोग इसे देखकर हंस भी रहे हैं और फिटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं। एक बात तो तय है - इन लड़कों ने "नो एक्सक्यूज" को बिल्कुल सीरियसली ले लिया है। First Updated : Saturday, 11 July 2026