ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों बना होता है X का निशान, क्या आपको पता है असली वजह

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के अंतिम डिब्बे पर बना X का निशान यह संकेत देता है कि पूरी ट्रेन सुरक्षित रूप से गुजर चुकी है.

calender

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है और यहां हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. लेकिन सफर के दौरान कई ऐसी चीजें होती हैं जिन पर यात्रियों का ध्यान कम ही जाता है. इनमें से ऐसी ही एक चीज है ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर बना बड़ा सा X का निशान. आपने भी सफर के दौरान के ये निशान कई बार देखा होगा लेकिन क्या आप जानते है कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर बने इस निशान के पीछे क्या वजह है? 

क्या है इस निशान का मतलब 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के अंतिम डिब्बे पर बना ‘X’ का निशान यह संकेत देता है कि पूरी ट्रेन सुरक्षित रूप से गुजर चुकी है. बता देंं, जब कोई ट्रेन किसी स्टेशन या रेलवे ट्रैक से गुजरती है, तो स्टेशन मास्टर और ट्रैक पर तैनात कर्मचारी इस निशान को देखकर यह सुनिश्चित करते हैं कि ट्रेन का कोई डिब्बा पीछे नहीं छूटा है. 

वहीं अगर किसी गुजरती हुई ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर यह निशान दिखाई नहीं देता तो रेलवे कर्मचारियों को संदेह होता है कि ट्रेन का कोई हिस्सा रास्ते में अलग हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत सतर्कता बरती जाती है और जरूरत पड़ने पर संबंधित ट्रैक पर रेल संचालन को रोका भी जा सकता है. खास बात है कि इसके जरिए किसी बड़े हादसे के होने से पहले ही उसे टाला जा सकता है. 

किस रंग से बना होता है ये निशान 

रेलवे सुरक्षा के लिहाज से यह निशान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. बता दें, इस निशान को आमतौर पर सफेद या पीले रंग से बनाया जाता है ताकि यह दूर से भी साफ दिखाई दे. वहीं रात के समय या खराब मौसम जैसे कोहरे और बारिश में भी इसकी पहचान आसान हो सके, इसके लिए कई ट्रेनों में अंतिम डिब्बे पर लाल रंग की लाइट भी लगाई जाती है. इसके अलावा ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर अक्सर "LV" भी लिखा हुऐ होता है, जिसका अर्थ "लास्ट व्हीकल" यानी ट्रेन का अंतिम डिब्बा होता है. इसे दिखने के बाद कर्मचारी यह सुनिश्चित करके बता देते है कि ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है.  First Updated : Monday, 01 June 2026