तालिबानी अधिकारी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली अफगान महिला गिरफ्तार

तालिबानी प्रशासन ने एक अफगानिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी घोषणा करते हुए तालिबान प्रशासन ने कहा कि जल्द ही इस महिला को सजा सुनाई जाएगी। जिसने इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया एक वीडियो में आरोप लगाया था कि तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उसे शादी के लिए मजबूर किया और उसके साथ बलात्कार किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

तालिबानी प्रशासन ने एक अफगानिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी घोषणा करते हुए तालिबान प्रशासन ने कहा कि जल्द ही इस महिला को सजा सुनाई जाएगी। जिसने इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया एक वीडियो में आरोप लगाया था कि तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उसे शादी के लिए मजबूर किया और उसके साथ बलात्कार किया।

इस वीडियो में महिला को रोते हुए आपबीती सुनाई, वीडियो में महिला ने बताया कि तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता सईद खोस्ती ने उसकी पिटाई की और लगातार दुष्कर्म भी किया।

वीडियो में महिला ने कहा कि वह काबुल के एक अपार्टमेंट से बोल रही है, जहां तालिबान ने उसे देश से भागने की कोशिश करने के दौरान कैद कर लिया था। जिसके बाद उसने बचाव की गुहार लगाई। महिला ने आगे कहा कि यह मेरे आखिरी शब्द हो सकते हैं। वह मुझे मार डालेगा, लेकिन हर बार मरने की तुलना में एक बार मरना बेहतर है। उसने अपनी पहचान इलाहा के रूप में बताई।

वीडियो सामने आने के बाद बुधवार देर रात को तालिबान द्वारा संचालित शीर्ष अदालत ने एक ट्वीट में कहा कि इलाहा को मुख्य न्यायाधीश अब्दुल हकीम हक्कानी के आदेश पर मानहानि के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बिना किसी भी मुकदमे का जिक्र हुए कहा गया कि जल्द ही उसे शरिया कानून के तहत सजा सुनाई जाएगी।

अदालत ने कहा, किसी को भी मुजाहिदीन के नाम को नुकसान पहुंचाने या अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात तथा 20 साल के पवित्र जिहाद को बदनाम करने की अनुमति नहीं मिल सकती है।

वहीं बुधवार को एक ट्वीट में खोस्ती ने इलाहा से शादी की बात को स्वीकार किया, लेकिन उसके साथ दुर्व्यवहार से इनकार किया है। उन्होंने कहा, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैंने कुछ भी अवैध नहीं किया है। बता दें कि हाल के महीनों में खोस्ती को उनके प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था।

calender
02 September 2022, 03:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो