Afghanistan: काबुल की मस्जिद में बम धमाका, 30 की मौत, 40 से अधिक घायल

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के एक साल पूरा होने के कुछ ही घंटे के बाद राजधानी काबुल के उत्तरी भाग के पीडी 17 इलाके में स्थित एक मस्जिद में भीषण बम विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 30 से अधिक लोगों जान चली गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के एक साल पूरा होने के कुछ ही घंटे के बाद राजधानी काबुल के उत्तरी भाग के पीडी 17 इलाके में स्थित एक मस्जिद में भीषण बम विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 30 से अधिक लोगों जान चली गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए है। अभी तक इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है और सरकार ने भी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरी काबुल की मस्जिद में यह बम धमाका उस दौरान हुआ जब लोग शाम की इबादत के लिए यहां पहुंचे थे। काबुल पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मस्जिद में भीषण धमाके में बड़ी संख्या में लोग मारे गए है, अभी तक इस घटना में मारे गए लोगों और घायलों की सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह बम धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के आसपास के घरों के शीशे भी धमाके की वजह से टूट गए।

तालिबान के खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मरने वालों में मस्जिद के इमाम भी शामिल हैं। काबुल के इमरजेंसी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। जिसमें एक सात साल का बच्चा भी शामिल है। अस्पताल ने शुरूआत में 27 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।घटना के तुरंत बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी और एंबुलेंस पहुंच गई।

आपको बता दें कि यह हमला उस दौरान हुआ, जब तालिबान अपना विजय सप्ताह बना रहा है। ज्ञात हो कि 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था।

calender
18 August 2022, 12:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो