अफगानिस्तान: तालिबान सरकार ने कक्षा 6 से ऊपर प्रतिबंधित छात्राओं को स्कूल जाने की अनुमति दी

कक्षा 6 तक सभी लड़कियों की जाने की अनुमति पहले से तालिबान ने दे रखी थी जबकि 6 से आगे की छात्राओं को जाने की अनुमति अब मिल गई है।

Janbhawana Times

अफगानिस्तान के हेरात में एक बार फिर से सभी उम्र की छात्राओं को स्कूल जाने की अनुमति मिल गई है। बता दें कि इससे पहले कक्षा 6 से आगे की लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं मिली थी। हालांकि शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने कक्षा छह से आगे की लड़कियों के बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। कक्षा 6 तक सभी लड़कियों की जाने की अनुमति पहले से तालिबान ने दे रखी थी जबकि 6 से आगे की छात्राओं को जाने की अनुमति अब मिल गई है। 

 

अफगान महिलाओं पर अभी भी हैं बंदिशें  

 

तालिबान की सरकार आने बाद अफगान महिलाओं पर कई बंदिश थोपते हुए तालिबान ने हेरात विश्वविद्यालय की छात्राओं को मेक-अप नहीं करने और छोटे कपड़े नहीं पहनने के लिए कहा गया था। इसके अलावा तालिबान ने 'गैर-महरम' पुरुष प्रोफेसरों की आवाज रिकार्ड करने पर भी प्रतिबंध लगा दिए थे। गैर -मरहम उन पुरुषों को कहा जाता है, जो किसी रिश्ते में नहीं आते हैं। 

 

पिछले वर्ष अगस्त में अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने महिलाओं के अधिकार और उनकी आजादी में कटौती कर दी गई थी, जिसके चलते आर्थिक संकट और प्रतिबंधों के कारण महिलाएं कार्यस्थल से बड़े पैमाने पर बाहर की गई थीं। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag