Britain: सुनक को पीछे छोड़ लिज ट्रस बनेंगी नई प्रधानमंत्री, शाम पांच बजे होगा ऐलान

लम्बे इंतजार के बाद आज ब्रिटेन को लिज ट्रस के रूप में अपना नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा। इसकी घोषणा आज भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे होंगी। 46 वर्षीय लिज ट्रस बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। ब्रिटेन की राजनीति में ट्रस को फायरब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

लम्बे इंतजार के बाद आज ब्रिटेन को लिज ट्रस के रूप में अपना नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा। इसकी घोषणा आज भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे होंगी। 46 वर्षीय लिज ट्रस बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। ब्रिटेन की राजनीति में ट्रस को फायरब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है।

करीब दो महीने से चल रहे चुनावी प्रचार में ट्रस ने अहम रोल अदा किया है। सात जुलाई को बोरिस जॉनसन ने पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कंजरवेटिव पार्टी में लिज ट्रस का मुकाबला भारतीय मूल के ऋषि सुनक से था। कंजरवेटिव पार्टी के करीब 1.60 लाख सदस्यों ने वोटिंग की है।

सर्वे के अनुसार, पार्टी के हर 10 सदस्य में से 6 सदस्य लिज के साथ हैं। पार्टी सांसदों की पांचों राउंड की वोटिंग में ऋषि सुनक ने लिज ट्रस को मात दी थी, लेकिन इसका अंतिम फैसला पार्टी के करीब 1.60 लाख रजिस्टर्ड सदस्य करते हैं। जिसमें ट्रस ने बाजी मार ली है। इसके अलावा बोरिस जॉनसन भी सुनक के साथ नहीं थे।

बताया जाता है कि लिज ट्रस जब सात साल की थी, तब उन्होंने स्कूल के एक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी मार्गरेट थैचर का रोल किया था। वहीं एक साक्षात्कार में लिज के भाई ने कहा था कि उन्हें बचपन से ही हार से सख्त नफरत है।

आज भारतीय समयानुसार शाम को पांच बजे सर ग्राहम ब्रैडी नए प्रधानमंत्री की घोषणा करेंगे। ग्राहम ब्रैडी चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं। पीएम के नाम की घोषणा के दस मिनट पहले ही सुनक और ट्रस को यह पता चल जाएगा कि उन दोनों में से कौन ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनेगा।

छह सितंबर को बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री हाउस 10 डाउनिंग स्ट्रीट से प्रधानमंत्री के तौर पर अपना आखिरी भाषण देंगे। इसके बाद वे अपना इस्तीफा महारानी को सौंपने के लिए स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर रवाना होंगे। इस वक्त क्वीन एलिजाबेथ यहीं हैं। इसके बाद छह सितंबर को ही नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में होगा। इसके बाद नए प्रधानमंत्री लंदन आएंगे और 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपना पहला भाषण देंगे।

ब्रिटिश मीडिया सुनक के हारने की कई वजह बता रही है। इसमें दो वजह प्रमुख बताई जा रही है। पहली पत्नी अक्षता के पास ब्रिटेन की नागरिकता का न होना है। दूसरी कंजर्वेटिव पार्टी के ज्यादातर ब्रिटिश सदस्य है और ये अपने ही देश के नागरिक को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे।

calender
05 September 2022, 01:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो