Britain: सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय तक निधन

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय तक 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इसके पहले क्वीन एलिजाबेथ ने लिज टास को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। स्वास्थ्य परेशानियों के चलते शपथ ग्रहण समारोह स्कॉटलैंड में हुआ है। क्योंकि यहीं पर महारानी का इलाज चल रहा था।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इसके पहले क्वीन एलिजाबेथ ने लिज ट्रस को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। स्वास्थ्य परेशानियों के चलते शपथ ग्रहण समारोह स्कॉटलैंड में हुआ है। क्योंकि यहीं पर महारानी का इलाज चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने गुरूवार को स्कॉटलैंड के बैलमॉरल कैसल में अंतिम सांस ली। महारानी के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। पीएम ने महारानी के साथ की पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, मैं आहत हूं महारानी को हमारे समय की एक दिग्गज शख्सियत के रूप में याद रखा जाएगा। उन्होंने अपने देश और लोगों को प्ररेणादायी नेतृत्व दिया।

महारानी के निधन से पहले बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा था कि डॉक्टरों ने महारानी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है और उन्हें मेडिकल निगरानी में रखने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महारानी एलीजाबेथ को अक्टूबर 2021 से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही थी।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए सम्राट बन गए है। इसके अलावा 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट बन गई है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag