score Card

Britain: पीएम ऋषि सुनक की नौ साल की बेटी ने रंग कार्यक्रम में लिया हिस्सा, किया कुचिपुड़ी नृत्य

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की नौ साल की बेटी अनुष्का सुनक ने शुक्रवार को लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में कुचिपुड़ी नृत्य पेश किया है। उन्होंने कई बच्चों के साथ यह नृत्य किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम में चार से 85 वर्ष की आयु के करीब 100 कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुति पेश की।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की नौ साल की बेटी अनुष्का सुनक ने शुक्रवार को लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में कुचिपुड़ी नृत्य पेश किया है। उन्होंने कई बच्चों के साथ यह नृत्य किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम में चार से 85 वर्ष की आयु के करीब 100 कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुति पेश की।

अनुष्का सुनक ने लंदन में आयोजित रंग अंतरराष्ट्रीय कुचिपुड़ी नृत्य 2022 में हिस्सा भाग लिया। इस कार्यक्रम में अनुष्का ने कुचिपुड़ी नृत्य पेश कर वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। अनुष्का ने यह नृत्य कई बच्चों के साथ मिलकर किया। अनुष्का की इस प्रस्तुति की दर्शकों ने काफी तारीफ की।

दरअसल, रंग अंतरराष्ट्रीय कुचिपुड़ी नृत्य महोत्सव 2022 ब्रिटेन में नृत्य शैली का सबसे बड़ा उत्सव है। जिसमें चार से 85 वर्ष की उम्र वर्ग के करीब 100 कलाकार शामिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम में संगीतकार, बुजुर्ग, नृत्यकार, डांसर और पोलैंड के छात्र शामिल थे। इस कार्यक्रम में सभी ने अपनी अपनी प्रस्तुति पेश की।

बता दें कि ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री है और भारतीय मूल के पहले पीएम हैं। सुनक की शादी भारत की सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। ऋषि सुनक और अक्षता सुनक की दो बेटियां है। जिनका नाम कृष्णा और अनुष्का हैं।

इसके अलावा सुनक ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। साथ ही 42 वर्षीय सुनक ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम भी है। वे अपनी मेज पर हमेशा भगवान गणेश जी की मूर्ति रखते है।

calender
26 November 2022, 02:57 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag