Britain: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज, दस लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज 3ः30 बजे लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा। इस दौरान दस लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच देश और दुनिया से बड़ी संख्या में लोग महारानी के अंतिम संस्कार में जुटने वाले है। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

Janbhawana Times

ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन के प्रमुख एंडी बायफोर्ड ने रविवार को बताया कि आठ सितंबर को क्वीन के निधन के बाद से ही लंदन में यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को परिवहन पर अत्यधिक भार बढ़ने वाला है।

वहीं रेल नेटवर्क के प्रमुख पीटर हेंडी ने कहा कि देशभर में लगभग 250 अतिरिक्त ट्रेन संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि लंदन 2012 ओलंपिक और पैरालंपिक के बाद से सोमवार को बड़ी तादाद में लोग परिवहन साधनों का सहारा लेंगे।

इस दौरान हीथ्रो हवाईअड्डे से संचालित होने वाली 100 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। ताकि सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में होने वाले अंत्येष्टि कार्यक्रम के दौरान विमानों के शोर का सामना ना करना पड़े। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार से पहले सुबह साढ़े छह बजे वेस्टमिंस्टर हॉल को श्रद्धांजलि देने के लिए आ रही आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा।

इस दौरान महारानी के अंतिम दर्शन करने के लोगों की कई मील लंबी कतार देखने को मिल सकती है। आज 3ः30 बजे लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

calender
19 September 2022, 02:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो