ब्रिटेनः महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय सम्मान खत्म, रात 12 बजे दफनाया जाएगा

आज दोपहर से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार की रस्में जारी हैं। इस बीच राजकीय सम्मान की सभी रस्में पूरी की जा चुकी हैं। भारतीय समयनुसार रात करीब 12 बजे महारानी के पार्थिव शरीर को दफनाया जाएगा।

calender

इसके लिए उनके पार्थिव शरीर को विंडसर कैसल लाया जा चुका है। सम्राट चार्ल्स की अगुआई में राजशाही परिवार लंदन के विंडसर पहुंच गया है। महारानी का पार्थिव शरीर रात 12 बजे सेंट जॉर्ज मेमोरियल चैपल में उनके पति प्रिंस फिलिप की कब्र के पास दफनाया जाएगा।

महारानी के अंतिम संस्कार की सभी रस्में डीन ऑफ वेस्टमिंस्टर डेविड होयले ने पूरी करवाई। इस दौरान केंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी मौजूद रहे। पूरे शाही रीति-रिवाजों के के साथ महारानी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने एक छोटा भाषण दिया।

महारानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शाही परिवार की ओर से एक प्रस्ताव पढ़ा गया। इसके बाद दो मिनट का मौन किया गया। इसके साथ ही राजकीय सम्मान की सभी रम्में पूरी हो गई। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहे।

First Updated : Monday, 19 September 2022