Chinas New PM: कौन है चीन के नए प्रधानमंत्री ली कियांग शी जिनपिंग के करीबी नेताओं में है शुमार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बेहद करीबी ली कियांग को चीन का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। ली कियांग की छवि बिजनेस राजनेता की रही है। इससे पहले दस मार्च यानी की कल शी जिनपिंग को तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। इसके बाद जिनपिंग के ताउम्र चीन पर हुकूमत करने की संभावना जताई जा रही है।

calender

New Prime Minister Of China: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बेहद करीबी ली कियांग को चीन का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। ली कियांग की छवि बिजनेस राजनेता की रही है। इससे पहले दस मार्च यानी की कल शी जिनपिंग को तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। इसके बाद जिनपिंग के ताउम्र चीन पर हुकूमत करने की संभावना जताई जा रही है।

चीन की सत्ता में बड़े पैमाने पर बदलाव हो रहा है। इसी क्रम में 11 मार्च को ली कियांग चीन के नए प्रधानमंत्री बन गए है। बता दें कि झेजियांग के गवर्नर और शंघाई के पार्टी प्रमुख रहे ली कियांग राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सबसे करीबी नेता माने जाते है। पिछले साल अक्टूबर में हुई चीनी संसद नेशनल पीपुल्स पार्टी की बैठक में कियांग को चीन के नए प्रधानमंत्री के तौर पर नामित किया गया था।

तीसरी बार राष्ट्रपति बने जिनपिंग 

इससे पहले दस मार्च को शी जिनपिंग तीसरी बार राष्ट्रपति बने थे। शी जिनपिंग का तीसरी बार राष्ट्रपति बनना ऐतिहासिक घटना के रूप में भी देखा जा रहा है, क्योंकि माओ त्से तुंग के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई नेता लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति के रूप में सत्ता संभाल रहा है। इसके बाद जिनपिंग के ताउम्र चीन पर शासन करने की संभावना जताई जा रही है।

कौन है चीन के नए प्रधानमंत्री ली कियांग?

ली कियांग झेजियांग के गवर्नर और शंघाई के पार्टी प्रमुख रहे चुके है। उन्हें राष्ट्रपति शी जिनपिंग का सबसे करीबी नेता माना जाता है। ली की छवि प्रो बिजनेस राजनेता की रही है। माना जा रहा है कि उनके कार्यकाल में चीनी अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है। ली कियांग चीन के मौजूदा पीएम ली केकियांग की जगह लेंगे। केकियांग अपने करीब दो साल के कार्यकाल के बाद सोमवार को रिटायर हो रहे है।

ली कियांग जिनपिंग के करीबी सहयोगी

चीन के नए पीएम ली कियांग राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी सहयोगी माने जाते है। 63 वर्षीय ली कियांग 2004 से 2007 के बीच जिनपिंग के चीफ ऑफ स्टॉफ के रूप में कार्यरत थे। उस दौरान शी जिनपिंग पूर्वी चीन के झेजियांग के प्रांतीय पार्टी सचिव थे। इसके अलावा उन्होंने चीन में कोविड-19 पर काबू पाने और चीन की डूबती अर्थव्यस्था को बचाने का श्रेय दिया जाता है। 

First Updated : Saturday, 11 March 2023