score Card

China-Taiwan: बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों ने समुद्री सीमा पर की एंटी शिप मिसाइलों की तैनाती

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। इस बीच दोनों देशों ने अपनी समुद्री सीमा पर एंटी शिप मिसाइल की तैनाती कर दी है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। इस बीच दोनों देशों ने अपनी समुद्री सीमा पर एंटी शिप मिसाइल की तैनाती कर दी है।

एक ओर जहां चीन समुद्री सीमा के पास सैन्य अभ्यास से ताइवान पर दबाव बनाने की कोशिश में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ ताइवानी सेना का कहना है कि सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहे चीनी जहाज सैन्य अभ्यास के जरिए हमले की तैयारी में लगे हुए हैं।

ताइवान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ताइवान मिलिट्री ने 20 चीनी विमानों को चेतावनी देते हुए सीमा के बाहर कर दिया है। बावजूद ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास 14 चीनी जहाज लगातार गतिविधि कर रहे हैं। इस पर ताइवान करीब से नजर बनाए हुए है।

इसके बाद ताइवान ने कहा कि चीन के खतरे को देखते हुए उसने भी एन्टी शिप मिसाइलें, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें तटीय सीमा पर तैनात कर दी है। चीन के इस युद्धाभ्यास पर अपने ने नाराजगी जताई है। अमेरिका ने कहा, चीन की यह गतिविधियां शांति व्यवस्था के लिए खतरनाक हैं। चीन का यह रवैया गैर जिम्मेदाराना है।

calender
07 August 2022, 04:15 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag