अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा नियमों को बदलने की कोशिश कर रहा चीनः ब्रिटेन

ब्रिटेन ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय नियमों को बदलने का आरोप लगाया है। मंगलवार को ब्रिटेन की साइबर खुफिया एजेंसी प्रमुख जेरेमी फ्लेमिंग ने आरोप लगाया कि चीन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के नियमों को बदलने की कोशिश कर रहा है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

ब्रिटेन ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय नियमों को बदलने का आरोप लगाया है। मंगलवार को ब्रिटेन की साइबर खुफिया एजेंसी प्रमुख जेरेमी फ्लेमिंग ने आरोप लगाया कि चीन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के नियमों को बदलने की कोशिश कर रहा है।

जेरेमी फ्लेमिंग ने कहा कि अंतरराष्ट्री सुरक्षा नियामों को बदलने के लिए चीन अपने क्षेत्र में दमन और अन्य देशों में प्रभाव बढ़ाने के लिए आर्थिक और प्रौद्योगिकी दबदबे का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद यूरोप में तनाव के बीच चीन की बढ़ती ताकत राष्ट्रीय सुरक्षा का एक मुद्दा है और इस पर हमारा भविष्य निर्भर करता है।

जेरेमी फ्लेमिंग ने थिंक टैंक रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट में दिए अपने भाषण में चीन पर आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट अधिकारी दुनिया के प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देकर रणनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रौद्योगिकी की बात आती है तो चीन की राजनीति कार्रवाई समस्या है।

जेरेमी फ्लेमिंग ने दावा करते हुए कहा कि चीन की एक दल नीति उसकी बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने का प्रयास है। चीन अन्य देशों को संभावित विरोधियों के रूप में देखता है।

जेरेमी फ्लेमिंग के भाषण से पहले चीनी कहा था कि चीन के प्रौद्योगिक विकास का मकसद चीन के लोगों के जीवन में सुधार लाना है। इससे किसी को कोई खतरा नहीं है।

calender
12 October 2022, 03:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो