जापान में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में मिले ढाई लाख से अधिक मामले

जापान में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। जापान के लोग कोरोना महामारी की सातवीं लहर का सामना कर रहे है। वहीं जापान में कोरोना वायरल का प्रकोप अपने चरम पर है। जापान में लगातार दूसरे दिन यानी की शुक्रवार को रिकॉर्ड 2,61,029 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है।

Janbhawana Times

वहीं गुरुवार को 2,55,534 नए मामले सामने आये थे, शुक्रवार को सामने आए कोरोना के मामले अबतक के सर्वाधिक मामले हैं। जापान के 47 प्रान्तों में से 19 में दैनिक संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें होक्काइडो में 8632, नागासाकी में 4611, मियागी में 4567, हिरोशिमा में 8775 और फुकुओका में 15726 नए मामले शामिल हैं।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार 17 और बढ़ गई है, जिसके बाद अब अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या 627 हो गई। जबकि देश में 294 लोगों के मारने की पुष्टि हुई। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार ने 27676 नए मामले दर्ज किए जो गुरुवार की तुलना में 223 की बढ़ोतरी की है। राजधानी में कोरोना से संबंधित 28 लोगों की मौत हुई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना वायरस संक्रमण पर नए साप्ताहिक अपडेट में बताया गया कि जापान में आठ अगस्त से 14 अगस्त तक एक सप्ताह में 13,95,301 मामले दर्ज किए, जो लगातार चौथे सप्ताह दुनिया में नए मामलों की सबसे अधिक साप्ताहिक संख्या है। इसके बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका का नंबर आता है।

calender
20 August 2022, 01:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो