score Card

इंडोनेशिया में भूकंप से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 271 हुआ, कई लापता

इंडोनेशिया में सोमवार को भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। यहां आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 थी। बता दें कि इंडोनेशिया में भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई बड़ी इमारते धराशाही हो गई। वहीं अब भूकंप में जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

इंडोनेशिया में सोमवार को भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। यहां आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 थी। बता दें कि इंडोनेशिया में भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई बड़ी इमारते धराशाही हो गई। वहीं अब भूकंप में जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस तबाही में अब तक 271 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 151 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है। साथ ही 2000 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर हैं। इंडोनेशिया में मलबे के नीचे फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना हैं। वहीं भूकंप में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जारी हैं।

आपको बता दें कि इंडोनेशिया में आए भूकंप का केंद्र सियानजुर शहर के करीब था इसलिए सबसे ज्यादा मौते भी यहीं हुई है। सियांजुर सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक हैं। वहीं अब प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

calender
24 November 2022, 11:08 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag