इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी जियॉर्जिया मेलोनी

जियॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई है। आज मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री की शपथ लेंगी। मेलोनी को अप्रवासियों और समलैंगिकों का विरोध करने पर देश का समर्थन मिला है।

Janbhawana Times

जियॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई है। आज मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री की शपथ लेंगी। मेलोनी को अप्रवासियों और समलैंगिकों का विरोध करने पर देश का समर्थन मिला है।

इटली की राइट विंग की नेता जियॉर्जिया मेलोनी देश की महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। इसके साथ ही इटली में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की नई सरकार का भी गठन हो गया है। 45 वर्षीय जियॉर्जिया मेलोनी और उनकी सरकार के कैबिनेट मंत्री आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि चार साल पहले मात्र 4.13 फीसदी वोट पाने वाली जियॉर्जिया मेलोनी की पार्टी को इस बार रिकॉर्ड 26 फीसदी वोट मिले है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार इटली में कोई राइट विंग का नेता प्रधानमंत्री की कमान अपने हाथ में लेगा।

रिपोर्ट के मुतबिक, जॉर्जिया की पार्टी इटली के तानाशाह रहे मुसोलिनी की समर्थक हैं। जॉर्जिया ने अपने चुनावी एजेंडे में अप्रवासियों को शरण नहीं देना और समलैंगिकों का विरोध करना और उन्हें हक नहीं देना शामिल है। इसीलिए उन्हें जनता का भरपूर समर्थन हासिल हुआ है।

बता दें कि जियोर्जिया मेलोनी का जन्म 1977 को रोम में हुआ था। मेलोनी अंग्रेजी, स्पेनिश के अलावा फ्रेंच भी बोलती हैं। उनकी एक बेटी है। जियोर्जिया ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के समर्थकों ने एक आंदोलन की शुरूआत की थी। जिसे इटालियन सोशल मूवमेंट का नाम दिया गया था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag