score Card

India-Russia आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रहेंगे एकजुट

संयुक्त राष्ट्र संघ समेत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और रूस आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट रहेंगे। मॉस्को में हुई विदेश मंत्रालय स्तरीय बैठक में दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना सहयोग और गहरा करने का फैसला किया।

संयुक्त राष्ट्र संघ समेत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और रूस आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट रहेंगे। मॉस्को में हुई विदेश मंत्रालय स्तरीय बैठक में दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना सहयोग और गहरा करने का फैसला किया।

गुरुवार को मॉस्को में भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव संजय वर्मा और रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के बीच मॉस्को में बैठक हुई। इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के मसले पर दोनों देशों की भूमिका पर चर्चा हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित मुद्दों पर विचार-विर्मश के दौरान दोनों पक्ष आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर अपना पक्ष रखने के लिए सहमत हुए है।

रूस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूस के विदेश मामलों के उप मंत्री सर्गेई वासिलीविच वर्शिनिन ने किया। भारतीय और रूसी अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आगामी एजेंडे और हाल के घटनाक्रम समेत कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

भारतीय पक्ष ने दिसंबर 2022 में सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष पद मिलने पर अपनी प्राथमिकताओं से भी रूस के अधिकारियों को अवगत कराया। मौजूदा कार्यकाल में भारत दूसरी बार अध्यक्ष बनेगा। इस दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने रूस के उप विदेश मंत्री ओलेग व्लादिमिरोविच सिरोमोलोटोव से भी मुलाकात की। इस बीच दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की बात कही है।

calender
29 July 2022, 02:55 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag