चीन रवैये से परेशान हुआ जापान, पूर्वी चीन सागर में तैनात करेगा क्रूज मिसाइलें

चीन दुनिया के कई देशों के लिए मुसीबत पैदा कर रहा है। पूर्वी चीन सागर में चीन की हरकतों से परेशान जापान ने वहां लंबी दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइलें तैनात करने का फैसला किया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

चीन दुनिया के कई देशों के लिए मुसीबत पैदा कर रहा है। पूर्वी चीन सागर में चीन की हरकतों से परेशान जापान ने वहां लंबी दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइलें तैनात करने का फैसला किया है।

जापानी मीडिया के अनुसार, पूर्वी चीन सागर का नैंसेई द्वीप उत्तर कोरिया और चीन के पास मौजूद है। जापान इन दोनों ही देशों से खतरा मानता है, किन्तु पिछले कुछ समय से पूर्वी चीन सागर में चीन की गतिविधियां बढ़ी हैं। ऐसे में नैंसेई द्वीप पर जापान की ओर से लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें तैनात करने की तैयारी की जा रही है।

जापान यहां पर करीब 100 किलोमीटर रेंज वाली 1,000 मिसाइलें तैनात करने जा रहा है। जिन्हें जरूरत पड़ने पर जहाजों और विमानों से लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा जापान अपनी एक मिसाइल टाइप 12 की क्षमता बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। पूरी तरह से जापान में तैयार हुई यह मिसाइल जमीन से किसी भी जंगी जहाज पर 1,000 किमी की रेंज में किसी भी लक्ष्य पर निशाना साधने में सक्षम है।

हाल ही में चीन ने ताइवान के चारों ओर सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया था। चीन ने ताइवान की सीमा के समीप अपने सैन्य उपकरणों को बढ़ा दिया है। जापान का कहना है कि इस सैन्य अभ्यास की आंच जापानी तट तक भी पहुंची थी। चीन के ताइवान और पूर्वी चीन सागर में हमलावर रुख को देखते हुए जापान को भी सचेत रहने की जरूरत है।

calender
24 August 2022, 05:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो