Lockdown: चीन के शंघाई में लॉकडाउन, 26 दिन से 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद, नहीं मिल रही खाद्य सामग्री

शंघाई, चीन वह जगह जहां कोरोना की पहली बार चर्चा हुई। चर्चा देखते- देखते कब त्रासदी में बदल गया यह किसी को अंदाजा तक नहीं लगा। चीन के साथ -साथ यह कुछ ही समय में पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया। करोड़ों लोग इसका शिकार बने,लाखों ने अपनी जान गवाई। लोगों में अभी इसकी डर गई नहीं थी कि एक बार फिर से चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में कोरोना के नए मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं,

Janbhawana Times
Janbhawana Times

शंघाई, चीन वह जगह जहां कोरोना की पहली बार चर्चा हुई। चर्चा देखते- देखते कब त्रासदी में बदल गया यह किसी को अंदाजा तक नहीं लगा। चीन के साथ -साथ यह कुछ ही समय में पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया। करोड़ों लोग इसका शिकार बने,लाखों ने अपनी जान गवाई। लोगों में अभी इसकी डर गई नहीं थी कि एक बार फिर से चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में कोरोना के नए मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर वहां की सरकार के द्वारा शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है। दो करोड़ से ज्यादा लोग अपने घरों में कैद हैं। उसके साथ ही चीन के दूसरे शहर बीजिंग में करोड़ों लोगों की जांच का आदेश दे दिया गया है।

सबसे मुश्किल बात यह है कि लॉकडाउन के बाद शंघाई के लोगों को खाद्य सामग्री तक नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार हफ्तों से लोगों को खाने के लिए नहीं मिल पा रहा है। लोग खाने की पैकेट के लिए इस कड़कड़ाती गर्मी में घंटों तक लाइन में खड़ा रहते हैं इसके बावजूद खाने की पैकेट नहीं मिल पा रही है। राजस्थानी लोग अब खुद कह रहे हैं कि 2 साल में चीन की ऐसी हालात कभी नहीं थी जैसी कोरोना के इस दौर में हो रही है। उनका कहना है कि हफ्तों में मुझे फल, सब्जी,दूध और अंडे के 2 पैकेट मिले और हम इसी से काम चला रहें हैं। ऐसी हालात न जाने और कितने लोगों के साथ होगी।

calender
27 April 2022, 11:30 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो