score Card

लंदनः यौन उत्पीडन के 115 मामलों में भारतीय मूल के डॉक्टर को उम्रकैद

ब्रिटेन में भारतीय मूल के डॉक्टर को यौन उत्पीडन से जुड़े 115 मामलों में दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। डॉक्टर का नाम मनीष शाह है। 53 वर्षीय मनीष शाह लंदन के रोमफोर्ड मेडिकल में जनरल प्रैक्टिशनर के तौर पर काम करते थे। मनीष शाह इजाल के लिए आने वाली महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का डर दिखाकर उनके ब्रेस्ट की गलत तरीके से जांच करता था।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

सोमवार को ओल्ड बेली कोर्ट में भारतीय मूल के डॉक्टर मनीष शाह पर लगे यौन उत्पीडन आरोपों पर सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई के बाद मनीष शाह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने बताया कि वह महिलाओं में गंभीर बीमारी का शक पैदा कर उन्हें डरा देते थे। इतना ही नहीं उनके यौन परीक्षण के लिए उन्हें राजी भी कर लेते थे। कोर्ट ने यह भी कहा कि मनीष शाह मरीजों को धोखा देने में मास्टर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉसिक्यूटर रील कार्मी जोन्स ने कोर्ट में बताया कि ऐसा करने के लिए मनीष शाह कमजोर महिलाओं का चयन करते थे। महिलाओं का विश्वास पाने के लिए उनकी प्रशंसा करते थे। उन्होंने बताया कि दो दर्जन से भी अधिक पीड़ित महिलाओं में सबसे कम उम्र की 15 साल की पीड़िता है।

कोर्ट ने सजा सुनाते हुए बताया कि यौन शोषण की वजह से कई महिलाओं के रिश्ते तक टूट गए। अदालत ने एक पीड़िता का बयान पढ़ते हुए कहा कि "मिस्टर शाह आपने जो किया, उस चीज ने मुझे 12 साल तक सताया। जिससे मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण समय बर्बाद हुआ।"

calender
10 January 2023, 07:56 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag