score Card

अब हर सिगरेट पर लिखी जाएगी स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी, इस देश ने लागू किया नियम

कनाडा दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां प्रत्येक सिगरेट पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखना अनिवार्य होगा।

कनाडा दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां प्रत्येक सिगरेट पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखना अनिवार्य होगा। इससे पहले, देश में तंबाकू उत्पादों की पैकिंग पर चेतावनी के रूप में एक ग्राफिक चित्र लगाने की नीति लागू की गई थी।

दो दशक पहले शुरू की गई इस नीति को दुनियाभर में अपनाया गया है। मानसिक स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिन बेनेट ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा, “हमें उन चिंताओं को दूर करना है कि इन संदेशों का प्रभाव कम हो गया है।

हर तंबाकू उत्पाद पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखने से सुनिश्चित किया जा सकेगा कि यह जरूरी संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, जिसमें वे युवा भी शामिल हैं, जो एक बार में एक सिगरेट लेते हैं और पैकेट पर लिखी चेतावनी नहीं देख पाते।”

इस प्रस्ताव पर शनिवार से चर्चा होगी और सरकार को लगता है कि 2023 के अंत तक यह नियम लागू किया जा सकेगा। बेनेट ने बताया कि प्रत्येक सिगरेट पर “हर कश में जहर है” संदेश लिखने का प्रस्ताव है। हालांकि, इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

calender
11 June 2022, 03:08 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag