Peshawar mosque blast: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 93, 150 से अधिक जख्मी

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को बड़ा धमाका हुआ। पेशावर पुलिस लांइस स्थित एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में मरने वाली की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। मंगलवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई। जबकि 150 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Lalit Hudda

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्जिद के मलबे में अभी भी शवों को ढूंढा जा रहा है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 93 पहुंच गई है, जबकि 150 से अधिक लोगों के जख्मी होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्जिद में हुए धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पेशावर पुलिस लाइंस में मौजूद लोगों ने बताया था कि यह विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके के बाद धूल और धुएं का गुबार देखा गया।

बता दें कि इससे पहले बीते साल दिसंबर में पाकिस्तान में आत्मघाती हमला हुआ था। यह हमला राजधानी इस्लामाबाद में हुआ था। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 2022 में पाकिस्तान में 350 से अधिक आतंकी हमले हुए। इन हमलों में 500 से अधिक आम लोगों और जवानों की मौत हुई है।

2022 में भी पेशावर की मस्जिद में हुआ था बड़ा धमाका

पिछले साल 2022 में पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में स्थित शिया मस्जिद में बड़ा धमाका हुआ था। इस धमाके में 63 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 190 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे।  इस धमाके की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकी ग्रपु की खुरासान यूनिट ने ली थी।

calender
31 January 2023, 01:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो