प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने रची थी हत्या की साजिशः इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हकीकी आजादी मार्च के दौरान हुए हमले में गोली लगने से घायल हो गए थे। इसके बाद अब इमरान खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या साजिश गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने रची थी। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान के आजादी मार्च को रोकने की घोषणा की थी।

Janbhawana Times

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि स्वस्थ होने के बाद वे फिर से हकीकी आजादी मार्च करेंगे। शुक्रवार रात को इमरान खान ने अस्पताल से राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में इमरान खान ने कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन वह बच गए।

इमरान खान ने दावा किया कि एक वीडियो में चार लोग साजिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो तब सार्वजनिक किया जाएगा, जब उनके साथ कुछ बुरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही कुछ लोगों ने उन्हें हत्या की साजिश की जानकारी दी थी। जिसमें बताया गया था कि हमला वजीराबाद में होगा या उसके पास वाले ठिकाने पर किया जाएगा।

वहीं इमरान खान के इस दावे को पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्ला ने सिरे से खारिज कर दिया है। सनाउल्ला ने कहा कि इमरान खान झूठ बोल रहे हैं।

calender
05 November 2022, 03:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो