score Card

रूस-यूक्रेन जंग के बीच पुतिन का बड़ा ऐलान, यूक्रेन में लगाया मार्शल लॉ

करीब सात महीने से चला आ रहा रूस यूक्रेन युद्ध अपने चरम पर है। यूक्रेन से लगातार मिल रही हार के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बड़ा ऐलान करते हुए यूक्रेन के चार प्रांतों में मार्शल लॉ यानी की सैन्य शासन लगा दिया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के जिन चार प्रांतों का विलय रूस में करने का ऐलान किया था। बुधवार को पुतिन ने उन चार प्रांतों में सैन्य शासन लगाने की घोषणा कर दी है।

पिछले महीने इन प्रांतों का रूस में विलय कराने के लिए जनमत संग्रह कराने का ऐलान किया गया था। जनमत संग्रह के बाद रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि इन क्षेत्रों का वियल अब रूस में हो गया है और यह रूस के अंतर्गत आते है।

बता दें कि यूक्रेन के खेरसॉन समेत कई जगहों पर रूसी सैनिकों को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है। इसके अलावा पुतिन ने घोषणा की है कि यूक्रेन से लगे आठ प्रांतों के लोगों को बाहर आने जाने की अनुमति नहीं होगी।

वहीं पुतिन ने जिन चार प्रांतों के विलय का ऐलान किया था उनमें लुहान्स्क, दोनेत्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया शामिल है। जबकि लुहान्स्क, दोनेत्स्क में रूस पहले से ही अपना हक जताता रहा है।

calender
19 October 2022, 08:56 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag