Ukraine की ताजा ख़बरें
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के चारों ओर की सुरक्षा क्षेत्र बनाने की मांग
संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी ने रूस और यूक्रेन से जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के चारों ओर परमाणु सुरक्षा क्षेत्र बनाने की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि हम आग से खेल रहे है और कुछ बेहद विनाशकारी हो सकता है।
आपदा की कगार पर जापोरिज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्रः जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दक्षिणी यूक्रेन में घिरे जापोरिज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र में संभावित आपदा की चेतावनी दी है। जेलेंस्की ने अपने शुक्रवार रात के वीडियो संबोधन में कहा, मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि स्थिति बहुत जोखिम भरी और खतरनाक बनी हुई है। एक बार फिर बिजली संयंत्र को आपदा के कगार पर लाएगा।
यूक्रेन पर रूस हमले के छह माह पूरे, जपोरीजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थिति पर भारत चिंतित
यूक्रेन पर रूसी हमले के छह महीने पूरे होने के बावजूद अभी भी संघर्ष जारी है। इस बीच मंगलवार को भारत ने यूक्रेन में जपोरीजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थिति को लेकर चिंतित जाहिर की है कि परमाणु सुविधाओं से जुड़ी किसी भी दुर्घटना के संभावित विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।
Ukraine: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रूसी हमलों का डर
यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यूक्रेन वासियों में मास्को के हमले का डर दिखा रहा है। इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि रूस विशिष्ट सरकारी और नागरिक लक्ष्यों को छुट्टी के दिन निशाना बना सकता है। अमेरिका के कदम से भी इन चिंताओं को बल मिला है।
रूस ने यूक्रेन को अलेक्जेंडर की बेटी दारया दुगिन की हत्या का दोषी ठहराया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और रूसी विचारक अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारया दुगिन की कार बम विस्फोट में मौत के बाद रूस ने यूक्रेन की खुफिया सेवाओं पर दारया दुगिन की हत्या का आरोप लगाया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, हमलावरों का निशाना दारया के पिता अलेक्जेंडर थे, जिन्हें पुतिन का दिगाम भी कहा जाता है।
रूसी हमले के बाद करीब नौ हजार यूक्रेनी सैनिकों की मौतः Army Chief
रूस के फरवरी के आखिर में यूक्रेन पर हमला करने के बाद से करीब नौ हजार यूक्रेनी सैनिक युद्ध में मारे जा चुके है। यूक्रेन की सेना के प्रमुख जनरल वेलेरी जालुज्नी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब भी युद्ध खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने करीब 5,000 रूसी नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मॉस्को के शीर्ष नेतृत्व और कुलीन वर्ग के लोगों समेत करीब 5,000 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमने अपने सहयोगियों तथा साझेदारों के साथ मिलकर क्रेमलिन के अधिकारियों पर वीजा पाबंदियों समेत कई प्रतिबंध लगाए।
सौदे के बाद से यूक्रेन से भेजा गया 6,22,000 टन अनाजः तुर्की
तुर्की के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जुलाई के अंत में एक समझौता होने के बाद से यूक्रेन के काला सागर बंदरगाहों से कुल 6,22,000 टन अनाज भेजा जा चुका है। रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा कि 25 जहाजों ने अनाज निर्यात करने के लिए यूक्रेनी बंदरगाहों को छोड़ दिया, जबकि 1 अगस्त से 18 जहाजों ने बंदरगाहों में प्रवेश किया है।
गुटेरेस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा स्टेशन के हालात पर चिंता जाहिर की
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस गुरुवार को यूक्रेन दौरे पर पहुंचे गए है। इस बीच उन्होंने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा स्टेशन के हालात को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। कहा जा रहा है कि रूस ज़ापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर जल्द कब्जा कर सकता है। वहीं यूक्रेन ने कहा कि परमाणु से तबाही का खतरा बढ़ जाएगा।
यूक्रेन से 5 लाख टन से अधिक अनाज का हुआ निर्यातः UN
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अगस्त माह की शुरुआत से अब तक यूक्रेन से काला सागर के पार पांच लाख टन से अधिक अनाज का निर्यात किया जा चुका है। यूक्रेन, रूस, तुर्की और संयुक्त राष्ट्र जुलाई के अंत में काला सागर मार्ग खोलने पर सहमत हुए थे और इसके तहत 36 मार्ग स्वीकृत किए गए।

