score Card

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के चारों ओर की सुरक्षा क्षेत्र बनाने की मांग

संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी ने रूस और यूक्रेन से जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के चारों ओर परमाणु सुरक्षा क्षेत्र बनाने की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि हम आग से खेल रहे है और कुछ बेहद विनाशकारी हो सकता है।

आईएईए के अधिकारियों ने अपने दौरे का विस्तृत विवरण देते हुए कहा कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आस पास गोलीबारी को तत्काल रोक देना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, संयंत्र के चारों ओर परमाणु सुरक्षा तथा सुरक्षा संरक्षा क्षेत्र बनाने के लिए सभी पक्षकारों के बीच समझौता होना जरूरी है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि रूस और यूक्रेन की सेना संयंत्र के चारों ओर हर तरह की सैन्य गतिविधियों को रोकने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि इसके लिए रूसी बलों को उस स्थान से सैनिकों तथा सभी सामान को हटाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करनी होगी। साथ ही यूक्रेनी सैनिकों को सुनिश्चित करना होगा कि वे संयंत्र में नहीं जाए।

रूस की सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिले नेबेंज्या के हवाले से कहा कि रूस को परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास सुरक्षा क्षेत्र बनाने के आईएईए के प्रस्ताव में कोई गंभीरता नहीं दिख रही है। यूक्रेनी सरकार ने इस प्रस्ताव के संबंध में फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है।

calender
07 September 2022, 03:39 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag