बदतरीन हालत में पहुंच चुकी है पाकिस्तानी पासपोर्ट की रैंकिंग, सोमालिया ने भी पीछे छोड़ा

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2022 के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर और सबसे कमजोर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है। पाकिस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है। वह दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट है। पाकिस्तानी पासपोर्ट से केवल 32 देशों में यात्रा की जा सकती है। वहीं जापान इस मामले में दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बना हुआ है और जापान के पासपोर्ट से 193 देशों की यात्रा कर सकते है।

Lalit Hudda

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने 2022 की रैंकिंग जारी की है। जिसमें दुनिया भर के देशों के पासपोर्ट की ताकत दिखाई गई है। इसमें 199 पासपोर्ट को शामिल किया गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, पाकिस्तान दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट है। इस मामले में पाकिस्तान ने सोमालिया को भी पीछे छोड़ दिया है। इस बाद पाकिस्तानी पासपोर्ट की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले साल भी यह चौथा सबसे पासपोर्ट था। पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए सिर्फ 32 देशों में ही वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।

पाकिस्तानी पासपोर्ट के बाद सबसे कमजोर पासपोर्ट की श्रेणी में सीरिया, इराक है। वहीं सबसे खराब पासपोर्ट के मामले में अफगानिस्तान का पासपोर्ट पहले नंबर पर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, भारत का पासपोर्ट 85वें नंबर पर है। भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में सुधार हुआ है क्योंकि पिछले साल भारतीय पासपोर्ट 87 नंबर पर था। भारत का पासपोर्ट रखने वाले 59 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अरावइल के जरिए यात्रा कर सकते है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक, जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है। जापानी पासपोर्ट से 193 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल के जरिए यात्रा की जा सकती है। जापान के बाद सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का नंबर है।

calender
11 January 2023, 03:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो