रूस ने नोटो देशों की सीमाओं पर तैनात किए परमाणु हथियार

रूस ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच नाटो देशों की सीमाओं पर परमाणु हथियार से लैस बमर्षक विमान तैनात कर दिए है। माना जा रहा है कि इस वक्त रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आर-पार की लड़ाई के मूड में है। बताया जा रहा है कि रूस ने नार्वे की सीमा पर 11 बमवर्षक विमानों की तैनाती की है।

Janbhawana Times

रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन की ओर से परमाणु हमलों की धमकी के बाद रूस के बमवर्षक विमानों को नाटो देशों की सीमा के पास देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सैटेलाइट इमेज में नॉर्वे की सीमा से करीब 20 मील की दूरी पर रूस के टीयू-160 और टीयू-95 बॉम्बर्स की फ्लीट देखी गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह तस्वीरें सात अक्टूबर को ली गई है। इन तस्वीरों में रूस के एयरबेस ओलेन्या पर सात बमवर्षक और चार टीयू-95 विमान दिख रहे है। वहीं, नौ अक्टूबर को ली गई तस्वीर में सात बमवर्षक विमानों में से एक को रनवे पर उड़ान भरते हुए भी देखा गया है।

बता दें कि टीयू-160 रूस के सबसे घातक विमान में से एक है। इसका अंदाजा इसकी रफ्तार से लगाया जाता है। टीयू-160 दो मैक यानी की 2200 किमी प्रति घंटे की गति से उड़ान भर सकता है और 7500 मील की दूरी बिना रुकावट के तय कर सकता है। इसके साथ ही यह विमान अपने साथ 110000 किलोग्राम वजन ले जाने में भी सक्षम है।

यूक्रेन पर परमाणु हमले को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को तभी परमाणु हथियारों का सहारा लेगा, जब रूस को भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा।

calender
15 October 2022, 02:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो