Srilanka Crises: रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के कार्यवाहक राष्‍ट्रपति

श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराया हुआ है। ऐसे में वहां के हालात बेहद खराब बने हुए है। इस बीच श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के मालदीव भागने के बाद रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। इसकी जानकारी श्रीलंकाई संसद के स्पीकर महिंदा यापा आबेवार्देना ने दी है।

Janbhawana Times

बता दें कि श्रीलंका में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे है। साथ ही लोग सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन कर रहे है। वहीं प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा है। दरअसल,लोगों ने पीएम के घर के बाहर डेरा डाल रखा है।

खबर है कि देश में बिगड़ते हालात को देखते हुए इमरजेंसी लगा दी गई है। वहीं जनता के आक्रोश और हंगामे की वजह से कोलंबो में भी कर्फ्यू लगाया गया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag