score Card

दुनिया के सामने मंकीपॉक्स महामारी का खतराः WHO

मंकीपॉक्स का खतरा विश्व के लिए मुसीबत बनने वाला है। दुनियाभर में मंकीपॉक्स मामलों की संख्या 70 हजार पार पहुंच गई। जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी कि डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी जारी की है।

मंकीपॉक्स का खतरा विश्व के लिए मुसीबत बनने वाला है। दुनियाभर में मंकीपॉक्स मामलों की संख्या 70 हजार पार पहुंच गई। जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी कि डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी जारी की है।

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ने के बाद डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि दुनिया के सामने मंकीपॉक्स महामारी का खतरा मंडरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने मंकीपॉक्स महामारी पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आने वाला समय में दुनिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में अमेरिकी महाद्वीप के कई देशों समेत 21 देशों में मंकीपॉक्स के मामलें बढ़े है। अकेले अमेरिकी महाद्वीप के देशों में दुनियाभर के कुल मामलों में से 90 प्रतिशत मामले सामने आए है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि मंकीपॉक्स के मामलों में गिरावट का समय काफी खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अधिक सावधानी रखने की जरूरत होगी।

घेब्रेयेसस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ विश्व में मंकीपॉक्स के परीक्षण क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तरह मंकीपॉक्स भी वैश्विक चिंता का विषय है।

calender
13 October 2022, 03:17 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag