यूक्रेन-रूस युद्ध अगले कई साल तक चल सकता हैः NATO

यूक्रेन पर रूस के करीब चार माह पहले किए गए हमले के बाद शुरू हुआ युद्ध कई वर्षों तक जारी रह सकता है। यह दावा नाटो

Janbhawana Times
Janbhawana Times

यूक्रेन पर रूस के करीब चार माह पहले किए गए हमले के बाद शुरू हुआ युद्ध कई वर्षों तक जारी रह सकता है। यह दावा नाटो प्रमुख ने किया है। वहीं ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस भीषण युद्ध का दोनों सेनाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

एक साक्षात्कार में नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि किसी को नहीं पता कि युद्ध कितना लंबा चल सकता है। हमें इसके वर्षों तक जारी रहने के हिसाब से तैयार रहना होगा। उन्होंने सहयोगियों से अनुरोध किया कि खर्च ज्यादा आने के बावजूद वे यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता में कमी न करें। सिर्फ सैन्य सहायता के लिए नहीं, बल्कि ऊर्जा और खाद्यान्न की कीमतों में हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए भी इसे जारी रखें।

उधर, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि इस भीषण युद्ध का दोनों सेनाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और कई जगहों पर सैनिक अपने अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं या फिर उनके खिलाफ विद्रोह भी कर रहे हैं।

युद्ध पर रोजाना जारी होने वाले विश्लेषण में ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों की लड़ाकू टुकड़ियां डोनबास में भीषण युद्ध में शामिल हैं और उनके मनोबल में बदलाव आने का अनुमान है। विश्लेषण में कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि हाल के सप्ताह में सैनिकों ने यूक्रेन की सेना का साथ भी छोड़ा है।

calender
20 June 2022, 05:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो